फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Crime : one killed with bullet and death by stabbing

Delhi Crime : बीच-बचाव कराने आए दुकानदार की चाकू गोदकर ली जान, राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या

Mon, 15 May 2023 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 06:24 AM IST
सार

हमले करने वाले कुछ युवकों का पहले पड़ोस के पनवाड़ी से झगड़ा हुआ था। उस दौरान दुकानदार ने बीच-बचाव किया था।

विज्ञापन
Delhi Crime : one killed with bullet and death by stabbing
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वरूप नगर इलाके में शनिवार रात झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने वाले एक दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमले करने वाले कुछ युवकों का पहले पड़ोस के पनवाड़ी से झगड़ा हुआ था। उस दौरान दुकानदार ने बीच-बचाव किया था। उसके बाद सभी युवक वहां से चले गए और अपने साथ अन्य साथियों को लेकर वापस लौटकर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


इस दौरान बीच-बचाव कर रहे दुकानदार के भाई और पनवाड़ी पर भी हमलावरों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए हमले में शामिल तीन नाबालिगों समेत छह लोगोें को पकड़ लिया। पुलिस फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मृतक की शिनाख्त विनोद (40) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


भाई को बचाने आए अमित और अरविंद के भी हमलावरों ने चाकू मारे। इसके बाद फरार हो गए। परिवार वाले घायलों को पास के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अमित के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और आरोपियों की पहचान करने के बाद दबिश शुरू की। उसके बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें से 3नाबालिग हैं। गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान स्वरूप नगर निवासी सुमित, रमन और करण के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू, छुरा और ईंटें साथ लेकर आए थे हमलावर
विनोद अपने पिता, दो छोटे भाइयों दिलीप और अमित के साथ गली नंबर 9 स्वरूप नगर में रहता था। वह शादीशुदा था। उसकी पत्नी संध्या, दस साल का बेटा और दो बेटियां हैं। घटना में घायल विनोद के छोटे भाई अमित ने बताया कि उनका परिवार मूलत: सिद्धार्थ नगर, यूपी का रहने वाला है और काफी अरसे से स्वरूप नगर में रहता है। वह इलाके में अपने बड़े भाई विनोद के साथ मिठाई की दुकान चलाता है। उसने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे वह अपने भाई के साथ अपनी दुकान पर था। पड़ोस में अरविंद शर्मा की पान की दुकान है।

अरविंद की दुकान पर 4-5 लड़के आए। किसी बात पर विवाद होने पर उन्होंने अरविंद के भतीजे को थप्पड़ मार दिया। अरविंद के पूछने पर लड़कों ने उन्हें भी पीटा। मारपीट होती देख विनोद बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावर उनसे भी मारपीट करने लगे। विनोद ने एक युवक को धक्का मार दिया। इसके बाद सभी लड़के वहां से चले गए। रात करीब साढ़े 8 बजे नौ लोग वहां पहुंचे। सभी के हाथ में चाकू, छुरा व ईंटें थीं। हमलावरों ने दुकान का सामान गिरा दिया। विनोद ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या
बाहरी जिला के पश्चिम विहार इलाके में रविवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय वह घर से कूड़ा फेंकने के लिए जा रहा था। पुलिस को छानबीन के दौरान मौके से तीन खोखे मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में हमला के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 
पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। मृतक की शिनाख्त अनवर खुर्शीद (58) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ चंदर विहार निहाल विहार में रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार सुबह वह अपने घर से कूड़ा लेकर उसे गली के पास फेंकने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed