फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Crime miscreant shot the servant for not calling the owner

Delhi: मालिक को नहीं बुलाने पर बदमाश ने नौकर को मार दी गोली, गीता कॉलोनी की वारदात

Sun, 23 Oct 2022 10:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Oct 2022 10:15 PM IST
सार

गोली पीड़ित मुनाजिर उर्फ पियाना (42) के माथे को छूती हुई निकल गई। जख्मी हालत में पीड़ित को पहले स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Delhi Crime miscreant shot the servant for not calling the owner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाहदरा जिले की गीता कॉलोनी इलाके में मालिक को नहीं बुलाने पर एक घोड़ी-बग्गी वाले युवक को बदमाश ने गोली मार दी। गोली पीड़ित मुनाजिर उर्फ पियाना (42) के माथे को छूती हुई निकल गई। जख्मी हालत में पीड़ित को पहले स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी साहिल चौधरी उर्फ टाइगर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पवन (26) नामक युवक ने बताया कि वह गीता कॉलोनी इलाके में फुरकान नामक घोड़ी-बग्गी वाले के पास काम करता है। यहां पर वेलकम निवासी मुनाजिर भी काम करता है। शनिवार शाम करीब 7 बजे पवन और मुनाजिर गीता कालोनी फ्लाईओवर के नीचे घोड़ियों को चारा खिला रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच वहां पर गीता कॉलोनी इलाके में रहने वाला साहिल चौधरी पहुंचा। उसने मुनाजिर से फुरकान के बारे पूछा। मुनाजिर ने बताया कि फुरकान जिम गया हुआ है। साहिल मुनाजिर से कहने लगा कि वह तुरंत फुरकान को बुला ले। मना करने पर आरोपी आग बबूला हो गया। उसने तमंचा निकाला और मुनाजिर के सिर पर निशाना लेकर गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed