फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi crime: Former chairman of Keshopur Mandi and his brother shot, condition critical

दिल्ली : केशोपुर मंडी के पूर्व चेयरमैन और उनके भाई को गोली मारी, हालत नाजुक, हमलावरों ने किए 15 से 20 राउंड फायर

Sun, 08 May 2022 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 May 2022 04:55 AM IST
सार

बदमाशों ने मौके पर पर करीब 15 से 20 राउंड गोली चलाकर फरार हो गए। दोनों भाइयों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस रंजिश की आशंका जता रही है।
 

विज्ञापन
Delhi crime: Former chairman of Keshopur Mandi and his brother shot, condition critical
video grab of incident... - फोटो : ani

विस्तार

हरिनगर इलाके में अज्ञात हमलावरों ने केशोपुर मंडी के पूर्व चेयरमैन और उसके भाई पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। बदमाशों ने मौके पर पर करीब 15 से 20 राउंड गोली चलाकर फरार हो गए। दोनों भाइयों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस रंजिश की आशंका जता रही है।

विज्ञापन


घायल भाइयों की पहचान तिहाड़ गांव निवासी अजय चौधरी और जस्सा चौधरी के रूप में हुई है। अजय केशोपुर मंडी के पूर्व चेयरमैन हैं। पुलिस को देर शाम सुभाष नगर में गोली चलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में दो लोगों को लहूलुहान हालत में देखा। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि शनिवार शाम को दोनों भाई तिहाड़ गांव से कालरा अस्पताल में भर्ती अपने एक परिचित को देखने जा रहे थे। तिहाड़ गांव से निकलने के बाद कार जैसे ही सुभाष नगर मोड़ के पास पहुंची तभी पहले से मौजूद हमलावरों ने चलती कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। हमलावरों को जब लगा कि दोनों भाइयों की मौत हो चुकी है तब वह मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें तीन बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए देखे जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed