फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi-coronavirus-update-6-june-in-last-24-hours-381-new-cases-34-deaths-active-cases-less-than-7000

दिल्ली में कोरोना: 83 दिन बाद 400 से कम आए मामले, 34 मरीजों की मौत, सक्रिय केस 5889

Sun, 06 Jun 2021 04:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 06 Jun 2021 04:21 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 381 मामले आए और 1189 मरीज स्वस्थ हुए, जबकि 34 की मौत हुई। दिल्ली में अबतक 14,29,244 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13,98,764 स्वस्थ हो चुके हैं। 
 

विज्ञापन
delhi-coronavirus-update-6-june-in-last-24-hours-381-new-cases-34-deaths-active-cases-less-than-7000
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में रविवार को 83 दिन बाद कोरोना के 400 से कम मामले आए। इससे पहले 15 मार्च को 368 संक्रमित मिले थे। दैनिक मामलों में कमी के साथ मौत का आंकड़ा भी 59 दिन बाद 35 से कम रहा। इससे पहले आठ अप्रैल को 24 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 381 संक्रमित मिले और 34 मरीजों की मौत हो गई।1189 स्वस्थ भी हुए। संक्रमण दर घटकर 0.50 फीसदी रह गई है। यानी, अब एक हजार लोगों की जांच पर सिर्फ 5 संक्रमित मिल रहे हैं।  दिल्ली में अबतक 14,29,244 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13,98,764 स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से कुल 24,591 मौते हो चुकी हैं।
विज्ञापन


मृत्युदर 1.72 फीसदी है। अब सक्रिय मरीज 5889 रह गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 2936 मरीज भर्ती हैं। दो महीने बाद अस्पतालों में उपाचाराधीन रोगियों की संख्या तीन हजार से कम हुई है। कोविड केयर केंद्र में 148 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 97 रोगी हैं। होम आइसोलेशन में 2327 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, रविवार को 76,857 टेस्ट हुए, जिसमें 0.50 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर से 55,786 और रैपिड एंटीजन से 21,071 जांच की गई। दिल्ली में अभी तक एक करोड़ 97 लाख 58 हजार टेस्ट हो चुके हैं। हॉटस्पॉट की संख्या 11,557 है।कुल संक्रमण दर 7.23 प्रतिशत और रिकवरी दर 96 फीसदी से अधिक है।

ऐसे कम हो रहे हैं दैनिक मामले
तारीख- दैनिक मामले
01मई-25,219
03-18,043
06-19,133
09-13,336
12-13,287
15-6430
18-4482
22-2260
27-1072
29-956
30-946
03 जून-487
05 -414
06-381

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed