{"_id":"5e9f21a53b3acc06e1173763","slug":"delhi-coronavirus-govenment-orders-to-make-media-cell-in-every-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल सरकार का निर्देश, हर जिले में बनेगी मीडिया सेल, टीम तत्काल देगी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल सरकार का निर्देश, हर जिले में बनेगी मीडिया सेल, टीम तत्काल देगी जवाब
Tue, 21 Apr 2020 10:09 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल सरकार ने निर्देश दिया है कि दिल्ली के सभी हॉटस्पॉट पर सोशल मीडिया पर आने वाले तरह-तरह संदेशों पर निगाह रखने के लिए मीडिया सेल बनाई जाए। इससे संकट के मौजूदा दौर में भ्रामक सूचनाओं से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण फैलने के क्रम में देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर सूचनाओं का विस्फोट सा हो गया है। इसमें हॉटस्पॉट के बारे में तरह-तरह की जानकारियां होती हैं। इनमें से कई गलत होती हैं और कई पर काम करने की जरूरत रहती है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि ऐसी हालत में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, मेडिकल डायरेक्टर और हॉटस्पाट के डायरेक्टर को आदेश दिया गया है कि वह एक मीडिया सेल का गठन करें। यह सेल सोशल मीडिया को मॉनिटर करेगी। साथ ही जरूरत के हिसाब से आने वाली सूचनाओं पर तत्काल प्रतिक्रिया भी देगी। इससे लोग किसी तरह के भ्रम में नहीं पड़ेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार को एक बेटी ने अपनी मां के साथ ट्वीटर पर आरोप लगाया था कि उनके पिता का सही से इलाज नहीं हो रहा है। इससे लोगों को गलतफहमी फैली है। मीडिया सेल इस तरह की सूचनाओं का सही जवाब देगी।