फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi corona virus update 386 new case 16 death

दिल्ली कोरोना वायरस अपडेट: 386 नए केस आए सामने, 16 लोगों की हुई मौत 

Tue, 12 Jan 2021 04:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Jan 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
delhi corona virus update 386 new case 16 death
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में बीते कई दिनों से संक्रमण के रोजाना 500 से कम मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को 386 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 16 मरीजों की मौत हो गई। इस महामारी से दिल्ली में अब तक कुल 10,707 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,30,892 हो गई है। इनमें से 6,17,006 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 3,179 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है। पिछले 24 घंटे में 545 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गए हैं। 
विज्ञापन

 
वहीं देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यहां स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देश में अब कोरोना के 2.2 लाख से भी कम सक्रिय मरीज रह गए हैं। उन्होंने कहा कि केवल दो राज्य ऐसे हैं जहां सक्रिय मामले 50 हजार से ज्यादा हैं। ये दो राज्य महाराष्ट्र और केरल हैं। केरल में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 63,547 और महाराष्ट्र में 53,463 है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के कुल 1.04 करोड़ मामले सामने आए हैं। इनमें से 2.16 लाख सक्रिय मामले हैं। 

वहीं, देश में कोरोना के चलते 1.51 लाख लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही अब तक 18.2 करोड़ जांच की गई हैं। कोरोना की इन वैक्सीनों पर भी भारत में चल रहा है काम देश में कोरोना वायरस वैक्सीनों को उपयोग की अनुमति को लेकर भूषण ने कहा कि दो कोविड-19 वैक्सीनों- कोविशील्ड और कोवाक्सिन- को आपात उपयोग की मंजूरी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed