फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Congress will tricolor the capital during Bharat Jodo Yatra

Delhi : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजधानी को तिरंगामय करेगी कांग्रेस, प्रदेश स्तर पर तैयारियां तेज

Tue, 20 Dec 2022 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 03:17 AM IST
सार

Delhi : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 24 दिसंबर को कांग्रेस राजधानी को पूरी तरह तिरंगामय करेगी। बदरपुर बॉर्डर से राजघाट तक यात्रा के करीब 21 किलोमीटर लंबे मार्ग के दोनों ओर राष्ट्रीय झंडे के साथ-साथ कांग्रेस के झंडे लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Delhi : Congress will tricolor the capital during Bharat Jodo Yatra
भारत जोड़ो यात्रा file pic... - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 24 दिसंबर को कांग्रेस राजधानी को पूरी तरह तिरंगामय करेगी। बदरपुर बॉर्डर से राजघाट तक यात्रा के करीब 21 किलोमीटर लंबे मार्ग के दोनों ओर राष्ट्रीय झंडे के साथ-साथ कांग्रेस के झंडे लगाए जाएंगे। इसके अलावा पूरे मार्ग पर कांग्रेस के होर्डिंग्स, पोस्टर व झंडी लगाई जाएंगी। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में राहुल गांधी के आगे-आगे ढोल व नगाड़े बजाए जाएंगे। इतना ही नहीं, रास्ते में कई जगह दिल्ली की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएगे। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ने पूरी दिल्ली में भी होर्डिंग्स व पोस्टर लगाने का निर्णय लिया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग को सात हिस्सों में बांटा है। प्रत्येक एक हिस्से की जिम्मेदारी एक संसदीय क्षेत्र के नेताओं को दी है। इन नेताओं में लोकसभा, विधानसभा और एमसीडी का चुनाव लड़े नेता शामिल है। इसके अलावा उनके साथ संबंधित क्षेेत्र के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। वह इस क्षेत्र को तिरंगामय करने और उस पर होर्डिंग्स, पोस्टर व झंडी लगाने का कार्य करेंगे। 
विज्ञापन


वह यात्रा के दौरान बारी-बारी से राहुल गांधी के साथ चलेंगे और उनके क्षेत्र के गणमान्य व विभिन्न क्षेत्र के विख्यात व्यक्तियों को भी राहुल गांधी के साथ चलनेे का अवसर दिया जाएगा। पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के नेता भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलेंगे। राहुल गांधी के स्वागत के लिए प्रदेश कांग्रेस के करीब तीन हजार नेता व कार्यकर्ता 23 दिसंबर की शाम को ही बदरपुर बॉर्डर पर पहुंच जाएगे और वे पूरी रात वहां राहुल गांधी के साथ रहेंगे, जबकि सात-आठ हजार कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता 24 दिसंबर की सुबह बदरपुर बॉर्डर पहुंचेंगे। इस तरह बदरपुर बॉर्डर से राहुल गांधी करीब 10 हजार नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी 24 दिसंबर को आश्रम चौक पर दोपहर में विश्राम करेंगे। वहां दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने खाने की व्यवस्था की है। यहां पर यात्रा में शामिल नेताओं व कार्यकर्ताओं को दो जगह खाना खिलाया जाएगा। राहुल गांधी के साथ केरल से ही यात्रा में शामिल कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को अलग जगह खाना खिलाया जाएगा। उनके समक्ष पुरानी दिल्ली के पकवान परोसे जाएगे, जबकि दिल्ली के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को दूसरी जगह खाना खिलाने का प्रबंध किया गया है। कांग्रेस के बड़े नेताओं के इंडिया गेट से राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने की संभावना है। वह इंडिया गेट से राजघाट तक यात्रा में शामिल रहेंगे। यहां यात्रा का नौ दिनों का विश्राम होगा और तीन जनवरी से यात्रा उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होगी।


टाइटलर को जोड़कर दिखाया सिख विरोधी चेहरा
भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर को भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ने के मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह व प्रदेश भाजपा के मंत्री इम्प्रीत सिंह बक्शी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिख विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने इसका प्रमाण जगदीश टाइटलर को भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली यात्रियों की सूची में जोड़ कर दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पिछले चार दशक से लगातार सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। जगदीश टाइटलर के भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ने का दिल्ली का सिख समाज कड़ा विरोध करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed