फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Congress announces coordinators for all seven Lok Sabha seats in Delhi

Mission 2024: दिल्ली की लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने किया सात समन्वयकों का एलान, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Mon, 04 Sep 2023 06:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 06:51 PM IST
सार

दिल्ली कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले सभी सीटों के लिए कॉर्डिनेटर्स की घोषणा कर दी है। जो अगले 15 दिनों के अंदर एक रिपोर्ट सबमिट करेंगे। 

विज्ञापन
Delhi Congress announces coordinators for all seven Lok Sabha seats in Delhi
अरविंदर सिंह लवली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कांग्रेस ने सोमवार को सभी सात लोकसभा सीटों के लिए समन्वयक यानी कॉर्डिनेटर्स का ऐलान कर दिया है। इन सभी की नियुक्ति कर दी गई गई है, जो दिल्ली में पार्टी के पुनर्गठन में मदद करेंगे और अगले 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट जमा करेंगे। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने जिन सात सीटों पर समन्वयकों को उतारा है, उसमें चांदनी चौक के लिए राहुल रिछारिया, दक्षिणी दिल्ली के लिए गुलाम हुसैन खलक, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के लिए सनी मलिक, उत्तरपूर्वी दिल्ली के लिए चिमन भाई विंझुदा, नई दिल्ली के लिए हकुभा जाडेजा, पूर्वी दिल्ली के लिए संजीव शर्मा और पश्चिमी दिल्ली के लिए उमा शंकर पांडे को नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली के लिए एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया ने कुछ समन्वयक नियुक्त किए हैं और प्रत्येक समन्वयक के पास ब्लॉक और जिला अध्यक्षों के लिए नाम सूचीबद्ध करने में मदद करने के लिए तीन नेता होंगे। पार्टी का उद्देश्य फिर से दिल्ली में कांग्रेस को खड़ा करना है। यह संपूर्ण संगठन है और हमारे अभ्यास का पहला चरण भी है। 15 दिन बाद रिपोर्ट सौंपने के बाद ही अगले चरण पर फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed