फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Competition to woo voters in the last round

MCD Elections : चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, आखिरी दौर में मतदाताओं को लुभाने की होड़

Fri, 02 Dec 2022 04:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Dec 2022 04:26 AM IST
सार

Delhi : प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा, आप और कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए जी-जान लगा दी है। रविवार को मतदान है। आज भी धुआंधार प्रचार का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन केवल शाम 5 बजे तक। 

विज्ञापन
Delhi : Competition to woo voters in the last round
प्रचार का आज आखिरी दिन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगम चुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा, आप और कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए जी-जान लगा दी है। रविवार को मतदान है। आज भी धुआंधार प्रचार का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन केवल शाम 5 बजे तक। 

विज्ञापन


मिनी पार्षद का दर्जा देने की घोषणा से आरडब्ल्यूए उत्साहित : केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंचशील पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि एमसीडी में पार्टी की सरकार बनने के बाद मिनी पार्षद का दर्जा देने की घोषणा से सभी आरडब्ल्यूए उत्साहित हैं। स्थानीय मसलों पर आरडब्ल्यूए को आर्थिक और राजनीतिक निर्णय लेने की शक्ति होगी। दिल्ली सरकार ने पहले भी दिल्ली को 3500 मोहल्ला सभा में बांटने कोशिश की थी, लेकिन भाजपा का इसमें सहयोग नहीं मिला। 
विज्ञापन


एमसीडी में सरकार बनने के बाद ठंडे बस्ते में पड़े इस प्रस्ताव में आरडब्ल्यूए को शामिल किया जाएगा। इससे सरकार के साथ दोतरफा संवाद बना रहेगा। इसके लिए व्यापक परामर्श करके प्लान तैयार होगा। आरडब्ल्यूए को थोड़ी-थोड़ी पावर देंगे और गलतियों का सुधार करते जाएंगे। हमने जैसे दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बनाए और सरकारी स्कूल-अस्पताल अच्छे कर दिए, आज इसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। वैसे ही अगर हम दिल्ली में गवर्नेंस में जनता की सीधी भागीदारी का मॉडल बनाने में सफल हो गए, तो यह पूरी दुनिया को गवर्नेंस का एक नया सिस्टम देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि जब तक गवर्नेंस को विकेंद्रीकृत नहीं किया जाएगा, जब तक सारे निर्णय सचिवालय और अफसरों के दफ्तरों में होंगे तब तक गवर्नेंस कभी भी सफल नहीं हो सकती। आप मानती है कि शासन में जनता की सीधी भागीदारी होनी चाहिए। कम से उन मुद्दों पर अवश्य होनी चाहिए, जो मुद्दे उस एरिया की जनता को सीधे प्रभावित करते हैं। आप का यह भी मानना है कि बड़े स्तर पर भी जनता से पूछकर काम हो। वह समय कब आएगा, यह अभी नहीं पता। निगम में आप की सरकार बनने के बाद इसी मॉडल पर काम होगा।

सुझावों से सहमति
केजरीवाल ने बताया कि आरडब्ल्यूए से कई सुझाव मिले हैं। मच्छरों की रोकथाम की दवा के छिड़काव की मांग हुई है। यह बहुत छोटी चीज है। यह तुरंत लागू की जा सकती है। सरकार चार-पांच आरडब्ल्यूए को मिलाकर एक फ्यूमिगेशन मशीन दे सकती है। पेड़ की छंटाई भी बहुत छोटी चीज है। अगर आरडब्ल्यूए को पावर दी जाए तो करा सकती है। ऐसी ही बहुत सारी चीजें हैं, जिसमें हम आरडब्ल्यूए को सीधे सशक्त बना सकते हैं। एमसीडी में हमारी सरकार बनने ही इसको लेकर काफी उत्सुक होंगे। इसे बहुत व्यापक परामर्श करके बड़े अच्छे से प्लान करेंगे। इसमें हम आरडब्ल्यूए को थोड़ी-थोड़ी पावर देंगे और जो गलतियां होंगी, उसका सुधार करेंगे।

आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के सुझाव

  • मयूर विहार फेज दो पाकेट ई की आरडब्ल्यू प्रेसिडेंट देवेंद्र जुटला ने सुझाव दिया कि आरडब्ल्यूए हमेशा ही फंड और काम के लिए परेशान रहता है। काउंसलर काम नहीं करते हैं, जबकि हमारी जवाबदेही जनता के प्रति होती है। मिनी पार्षद योजना से यह काम हो सकता है।
  • कालका जी एक्सटेंशन ब्लाक-आठ से आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि सोभना खन्ना ने सुझाव दिया कि दिल्ली में हर तरफ मच्छर ही मच्छर हैं। मेरी अपील है कि आप आरडब्ल्यूए को इतना सशक्त कर दें कि हम फ्यूमिगेशन खुद कर सकें। 
  • जीके वन ई-ब्लॉक आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि राजीव काकरिया ने सुझाव दिया कि आरडब्ल्यूए को मान्यता प्राप्त होना चाहिए। 
  • द्वारका के सेक्टर-18 आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि धीरज कपूर ने कहा कि द्वारका में आज रोड की बुरी हालत है और सफाई न के बराबर है। सीवर के ढक्कन नहीं हैं। काफी अतिक्रमण है। इसे दूर किया जाना चाहिए।
  • बसंत कुंज आरडब्ल्यूए के चेयरमैन राजेश पवार ने कहा कि आरडब्ल्यूए का सबसे ज्यादा खर्च सिक्युरिटी गार्ड पर होता है। सिविल डिफेंस वाॅलेंटियर की तरह गार्ड की व्यवस्था हो जाए तो ठीक रहेगा। होली और दिवाली त्योहार के आयोजन के लिए फंड दिया जाए। आरडब्ल्यूए चलाने के लिए फर्नीचर, कंप्यूटर और ऑफिस के लिए पोर्टा केबिन दिया जाए।

आप व कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने उनका स्वागत किया। गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी से कार्यकारिणी सदस्य तापसी प्रधान, सिम्मी वालिया, तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अजय मौर्या, प्रधान विनोद अरोड़ा, ज्ञान बंसल राजू, तायल उदित अरोड़ा, अमर चौहान आदि सहित कांग्रेस के अजय गुप्ता और 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अजय सहरावत व शुभेन्दु् शेखर अवस्थी उपस्थित थे। 

मनोज तिवारी बोले- आप ने किया गुमराह भाजपा ने किए काम

आम आदमी पार्टी 15 साल में किए गए एक काम के बारे में पूछ   रही है? 
इस बात में कोई दम नहीं। दिल्ली सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए बेमतलब की बात कर रहे हैं। उनकी जनता को गुमराह करने की कोशिश है। भाजपा ने एमसीडी के माध्यम से ही नहीं, केंद्र सरकार से भी दिल्ली की जनता को सुविधा देने का कार्य किया है। एमसीडी ने विश्वस्तरीय पार्क बनाए है, जिन्हें देखने के लिए देशभर के लोग आते हैं। दिल्ली को साफ सुंदर बनाने के लिए ढलाव खत्म किए, प्रत्येक घर से कूड़ा उठाने की शुरुआत की और तीनों सेनेटरी लैंडफिल साइट की 70 फुट ऊंचाई कम की। इसके अलावा केंद्र सरकार से झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को मकान दिलवाने का कार्य किया। 

मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि दिल्ली की जनता काम करने वालों को वोट देगी? 
अरविंद केजरीवाल सही कह रहे हैं। काम करने वालों को ही वोट मिलना चाहिए, तभी आम आदमी पार्टी की करारी हार होने जा रही है, क्योंकि उन लोगों ने कोई काम नहीं किया। सभी वर्गों को धोखा दिया है। आप सरकार ने झुग्गी वालों को मकान नहीं दिए और गरीबों व वृद्धों की पेंशन देनी भी बंद कर दी। उनकी यमुना साफ करने समेत सभी गारंटी फर्जी साबित हुई है। 

चुनाव में भाजपा की जीत की कितनी उम्मीद है और उसका आधार क्या है? 
भाजपा के साथ 55 प्रतिशत लोग हैं। वजह यह कि लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जबकि आम आदमी पार्टी गुमराह कर रही है। हर कदम पर उन लोगों ने भ्रष्टाचार किया और अपने लोगों को भी ठगा। उसके अपने नेता ही भ्रष्टाचार के खुलासे कर रहे हैं। 

भाजपा ने पूर्वांचल के मतदाताओं को लुभाने के लिए आपको जिम्मेदारी दे रखी है, आप मिशन में कितने कामयाब हुए हैं? 
दिल्ली में रह रहे सभी लोग एकसमान हैं, इसलिए वह सभी वर्गों के लोगों से वोट मांग रहे हैं और सभी वर्गों के लोग उनकी बात सुनने आ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों के साथ बहुत बुरा किया है। इसमें से ज्यादातर लोग किराये पर रहते हैं और बिजली-पानी की सब्सिडी का लाभ नहीं दिया गया। कोरोना के दौरान उनकी सुध नहीं ली गई। 

भाजपा जब चुनाव जीत रही है तो उसे केंद्रीय नेताओं को मैदान में  उतारने की क्या जरूरत पड़ी? 
भाजपा जनता को बहुत बड़ा मानती है। भाजपा की कोशिश रहती है कि कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि नेता भी एक-एक व्यक्ति से मिलने का प्रयास करते है। दिल्ली के नेता सभी वार्डों में नहीं पहुंच पा रहे थे। इसके अलावा बहुत से उम्मीदवारों की मांग थी कि उनके इलाके में बड़े नेता भी आएं। इस कारण बड़े नेताओं को भी जनता से मिलने के लिए आमंत्रित किया गया।

(विनोद डबास की बातचीत के अंश.... )

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed