फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi cm kejriwal big announcement if centre do not provide we will avail free corona vaccine to Delhi people

दिल्ली के सीएम का बड़ा एलान- केंद्र ने नहीं दी तो हम फ्री में उपलब्ध कराएंगे कोरोना वैक्सीन

Wed, 13 Jan 2021 02:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Jan 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
Delhi cm kejriwal big announcement if centre do not provide we will avail free corona vaccine to Delhi people
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बड़ा एलान करते हुए कहा है कि अगर केंद्र सरकार कोरोना की वैक्सीन फ्री में उपलब्ध नहीं कराएगी तो दिल्ली सरकार लोगों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि, मुझे खुशी है कि 16 तारीख से दिल्ली में वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। सबसे पहले इसे कोरोना वॉरियर्स को दिया जाएगा। मैं अपील करता हूं कि इसके बारे में भ्रांतियां न फैलाएं। केंद्र सरकार और वैज्ञानिकों ने सभी प्रोटोकॉल ध्यान में रखकर दवाई उपलब्ध कराई है इसलिए इस पर कोई शंका नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



केजरीवाल ने आगे कहा कि, मैंने केंद्र सरकार से अपील की थी कि पूरे देश में सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन दी जाए। हम देखते हैं कि वो इस पर क्या फैसला लेते हैं। अगर केंद्र सरकार मुफ्त में नहीं करती है तो जरूरत पड़ने पर हम लोग दिल्ली के लिए ये वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध करवाएंगे।

दिल्ली में लोकनायक अस्पताल से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल में टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां लोगों के टीकाकरण के लिए 3 बूथ बनाए गए हैं। जहां एक दिन में करीब 300 लोगों को टीका लगाया जा सकता है। अस्पताल में एक इमारत की दूसरी मंजिल को पूरी तरह टीकाकरण कार्यक्रम के लिए आरक्षित रखा गया है।

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 जनवरी को अस्पताल में टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। यहां सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काफी बड़े स्थान पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। यहां निरीक्षण कक्ष में एक समय में करीब 100 लोगों के बैठने की क्षमता है। यह दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में सबसे बड़ा वैक्सीनेशन सेंटर है। 

टीकाकरण कार्यक्रम पर नजर बनाए रखने के लिए अस्पताल के सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। उन्होंने बताया कि गुरुवार तक कोरोना के टीके अस्पताल पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed