फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi CM Arvind Kejriwal claims Our party is following true Hindutva

दिल्ली : सीएम केजरीवाल का दावा- हमारी पार्टी कर रही है 'सच्चे हिंदुत्व' का अनुसरण

Thu, 11 Nov 2021 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Nov 2021 03:44 AM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटना, दंगे कराना और दलितों पर अत्याचार करना हिंदुत्व नहीं है, बल्कि एक इंसान को दूसरे से जोड़ना ही सच्चा हिंदुत्व है।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal claims Our party is following true Hindutva
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) सच्चे हिंदुत्व का अनुसरण कर रही है क्योंकि वह देश के 130 करोड़ लोगों को एकजुट करना चाहती है और देश को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटना, दंगे कराना और दलितों पर अत्याचार करना हिंदुत्व नहीं है, बल्कि एक इंसान को दूसरे से जोड़ना ही सच्चा हिंदुत्व है। उन्होंने न्यूज चैनल टाइम्स द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा पर परोक्ष प्रहार करते हुए ये बातें कहीं। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने इस आरोप को भी बिल्कुल गलत बताते हुए खारिज कर दिया कि वह चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड खेल रहे हैं। दावा किया कि आप अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed