फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi cisf employee return passenger bag with two lakh rupees

उतरने की जल्दबाजी में मेट्रो ट्रेन में छूटा यात्री का दो लाख रुपयों से भरा बैग, सीआईएसएफ कर्मियों ने लौटाया

Thu, 04 Mar 2021 06:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 04 Mar 2021 06:31 PM IST
सार

-बैग में थे दो लाख रुपये और कपड़े, सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्री को सौंपा

विज्ञापन
Delhi cisf employee return passenger bag with two lakh rupees
delhi metro - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ  के जवानों ने यात्री को उसका बैग सौंपा। बैग में दो लाख रुपये थे। यात्री ट्रेन से उतरने की हड़बड़ी में बैग को ट्रेन में छोड़कर चला गया था। बैग मिलने के बाद यात्री ने सीआईएसएफ के जवानों का धन्यवाद कहा।
विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता अपूर्व पांडेय ने बताया कि बुधवार रात करीब सवा दस बजे द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन पर गश्त कर रहे सीआईएसएफ कर्मियों ने ट्रेन में एक लावरिस बैग देखा। आस पास मौजूद यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की गई लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा पेश नहीं किया।
विज्ञापन


सीआईएसएफ कर्मियों ने बैग को अपने कब्जे ले लिया। विस्फोटक की आशंका को देखते हुए बैग की जांच की गई। लेकिन बैग में कोई विस्फोटक नहीं मिला। बैग को खोलने पर उसमें दो लाख रुपये, कपड़े व अन्य सामान थे। बैग को स्टेशन कंट्रोलर को सौंप दिया गया और बैग मिलने की जानकारी अन्य स्टेशनों के कंट्रोलरों को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुछ देर बाद बिहार निवासी खुर्शीद आलम नवादा मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा और ट्रेन में बैग छुटने की बात कही। सीआईएसएफ कर्मियों ने खुर्शीद को तुरंत द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन जाने के लिए कहा। वहां पहुंचकर खुर्शीद ने सीआईएसएफ कर्मियों को बैग के बारे में बताया। उसने बताया कि ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी में उसका बैग छुट गया था। सत्यापन करने के बाद उसे बैग सौप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed