फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Chief Minister wrote a letter to Prime Minister Narendra Modi about ghar ghar ration yojna

दिल्ली: सीएम केजरीवाल का पीएम मोदी को पत्र, कहा-राष्ट्रहित के कामों में मैंने साथ दिया, राशन योजना में हमारा...

Wed, 09 Jun 2021 12:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Jun 2021 12:23 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोविड काल की मुश्किल घड़ी में ये योजना पूरे देश में लागू होनी चाहिए। दिल्ली सरकार की इस योजना में अगर केंद्र सरकार और कोई बदलाव करना चाहती है तो इसके लिए भी पूरी तरह से तैयार है। 

विज्ञापन
Delhi Chief Minister wrote a letter to Prime Minister Narendra Modi about ghar ghar ration yojna
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

घर-घर राशन पहुंचाने की योजना की स्वीकृति के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि घर-घर राशन योजना दिल्ली में लागू करने दीजिए। राष्ट्रहित के सभी कामों में मैंने आपका साथ दिया है, राष्ट्रहित के इस काम में आप भी हमारा साथ दीजिए। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि घर-घर राशन योजना को पूरे देश में लागू किया जाए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोविड काल की मुश्किल घड़ी में ये योजना पूरे देश में लागू होनी चाहिए। दिल्ली सरकार की इस योजना में अगर केंद्र सरकार और कोई बदलाव करना चाहती है तो इसके लिए भी पूरी तरह से तैयार है। 
विज्ञापन


अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने लिखा है कि हाथ जोड़कर दिल्ली के 70 लाख गरीबों की ओर से  विनती करता हूं कि इस योजना को मत रोकिए। ये राष्ट्रहित में है, इसे होने दीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप और हम अलग कब से हो गए
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि दिल्ली सरकार चाहे तो अपनी अलग स्कीम चला ले। केंद्र की स्कीम से छेड़छाड़ ना करे।  सर, आप और हम अलग कब से हो गए। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार अलग कब से हो गई। आपकी और हमारी स्कीम अलग कब से हो गई। सब कुछ इस देश का है। सब कुछ इस देश के लोगों का है। 

पत्र के माध्यम से पूछा है कि क्या अब एक ही मुद्दे पर एक ही राज्य में दो-दो स्कीमें हुआ करेंगी एक केंद्र सरकार की और दूसरी राज्य सरकार की। क्या एक ही राज्य में एक ही मुद्दे पर डबल खर्चा हुआ करेगा, मतलब दिल्ली में राशन बांटने के लिए एक तरफ केंद्र सरकार 2000 करोड़ रुपए खर्च करेगी और दूसरी तरफ दिल्ली सरकार अलग से 2000 करोड़ रुपए खर्च करेगी। क्या ये समझदारी की बात होगी और क्या केंद्र सरकार का ये कहना उचित है कि ये केंद्र की स्कीम है और दिल्ली सरकार उस से छेडख़ानी ना करे। 

राशन चोरी की जिम्मेदारी हम दोनों की है
मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी कहा है कि ये राशन ना आपका है, ना मेरा, ये राशन ना आम आदमी पार्टी का है ना भाजपा का ये राशन देश के लोगों का है। और इस राशन की चोरी रोकने की जिम्मेदारी हम दोनों की है।

मीडिया में केंद्र सरकार द्वारा ये भी कहा जा रहा है कि दिल्ली सरकार घर घर राशन योजना में गरीब लोगों से ज्यादा पैसे लेगी। ये सरासर गलत है सर। केंद्र सरकार के आदेशों के विपरीत हम एक भी पैसा नहीं लेंगे। केंद्र सरकार के कुछ अफसरों का कहना है कि इस स्कीम के खारिज करने का असली कारण ये है। क्योंकि ये केंद्र सरकार का राशन है, ये योजना लागू करके दिल्ली सरकार इसका श्रेय नहीं ले सकती।

क्रेडिट लेने वाली योजना नहीं है
मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार के कुछ अफसरों का कहना है कि इस स्कीम के खारिज करने का असली कारण ये है क्योंकि ये केंद्र सरकार का राशन है, ये योजना लागू करके दिल्ली सरकार इसका श्रेय नहीं ले सकती। यकीन मानिए ये काम रत्ती भर भी क्रेडिट के लिए नहीं कर रहा। एक ही मकसद है, किसी भी तरह गरीबों को उनका पूरा राशन मिले। योजना लागू करने दीजिए, सभी क्रेडिट आपका। दुनिया से कहूंगा कि ये योजना प्रधानमंत्री ने लागू की है।

उल्लेखनीय है कि घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की तरफ से हरी झंडी नहीं मिलने के बाद दिल्ली में सियासत भी तेज हो गई है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed