{"_id":"6358b4a05961e464e83f2e2a","slug":"delhi-chief-minister-arvind-kejriwal-press-conference-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अरविंद केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील, 'नोट पर गांधीजी के साथ हों लक्ष्मी गणेश के फोटो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अरविंद केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील, 'नोट पर गांधीजी के साथ हों लक्ष्मी गणेश के फोटो'
Wed, 26 Oct 2022 11:21 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:21 AM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार से एक अहम अपील की है। उन्होंने कहा कि नोट पर गांधीजी की फोटो के साथ लक्ष्मी-गणेश की भी फोटो होनी चाहिए।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार से एक अहम अपील की है। उन्होंने कहा कि भारतीय रुपये पर गांधीजी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो होनी चाहिए। इसे सुख समृद्धि आएगी और पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए नोटों से इसकी शुरूआत की जा सकती है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही है, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता जा रहा है। आम आदमी पर इसका असर साफ नजर आ रहा है। इसकी मार आम आदमी को भुगतनी पड़ रही है। हम चाहते हैं कि भारत अमीर देश बने, लोग अमीर बने। इसके लिए हमें कई सारे कमद उठाने पड़ेंगे। हमें बड़ी तादाद में अस्पतालों का निर्माण करना है, स्कूल खोलने हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि हमारी कोशिश तभी कामयाब होगी जब हम पर भगवान का आशीर्वाद होगा। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि काफी मेहनत करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं आता। ऐसे में भगवान के आशीर्वाद की जरूरत होती है। जब देवी देवताओं का आशीर्वाद हो तो नतीजे आने लगते हैं।
विज्ञापन