दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने 7 दिन फिर बढ़ाया लॉकडाउन, इस बार मेट्रो सेवा भी रहेगी बंद
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना कि बीते तीन सप्ताह के लॉकडाउन से दिल्ली में कोरोना संक्रमण की चेन टूटनी शुरू हो गई है। आगे ढिलाई देने पर तीन सप्ताह का हासिल भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में आम लोगों की सहमति से लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में घटती संक्रमण दर के बीच दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। अब 17 मई की सुबह 5:00 बजे तक पाबंदिया लागू रहेंगी। पिछले तीन सप्ताह की तुलना में इस बार का लॉकडाउन ज्यादा सख्त होगा। अगले एक सप्ताह तक दिल्ली में मेट्रो नहीं चलेगी।
वहीं, सार्वजनिक आयोजन स्थलों पर शादियों की भी इजाजत नहीं होगी। सिर्फ बीस लोगों के साथ घर पर ही शादियां करना संभव होगा। इस बीच आवश्यक वस्तुओं से जुड़े लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना कि बीते तीन सप्ताह के लॉकडाउन से दिल्ली में कोरोना संक्रमण की चेन टूटनी शुरू हो गई है। आगे ढिलाई देने पर तीन सप्ताह का हासिल भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में आम लोगों की सहमति से लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस बार की कोरोना की लहर खतरनाक है। इसमें बहुत ज्यादा संख्या में लोग गंभीर हो रहे हैं। इसी माहौल में सरकार ने मजबूर बीते 20 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया था। 26 अप्रैल तक कोरोना का संक्रमण दर करीब 35 फीसदी पहुंच गई थी। यह बहुत ज्यादा है। हर तीसरा आदमी संक्रमित मिल रहा था।
इस दौरान लॉकडाउन भी लगा था। इस वजह से 26 अप्रैल के बाद एक तरफ से कोरोना की चेन थोड़ी सी टूटनी शुरू हुई थी। 26 अप्रैल के बाद से धीरे-धीरे कोरोना के केस कम होने लगे। पिछले एक-दो दिन के अंदर कोरोना संक्रमण दर 35 फीसद से घटकर 23 फीसद हो गई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे खत्म हो रहा था। इस बीच व्यापारियों से, महिलाओं से, युवाओं से अलग-अलग किस्म-किस्म के लोगों से उनकी बात हुई है। सबका यही मानना है कि कोरोना के केस कम तो हुए हैं, लेकिन अभी भी बहुत हैं। दिल्ली में अभी 23 फीसद संक्रमण दर है। अभी ढिलाई नहीं दी जा सकती है। लॉकडाउन को अभी और बढ़ाने की जरूरत है। नहीं तो, अभी जो हमने हासिल किया है, वह भी खत्म हो जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर मजबूरी वश अभी एक हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ाया जा रहा है। अब यह लॉकडाउन अगले सोमवार 17 मई की सुबह 5:00 बजे तक लागू रहेगा। इस बार लॉकडाउन थोड़ा सा और सख्त किया जा रहा है। सोमवार से दिल्ली के अंदर मेट्रो भी चलनी बंद हो जाएंगी।
सरकार की कोशिश है कि लॉकडाउन को जितना ज्यादा सख्त किया जाएगा, उतना तेजी से हम सब लोग कोरोना पर काबू पा पाएंगे। केजरीवाल ने अपील की कि जिस तरह से अभी तक आप लोगों ने सरकार का साथ दिया है, जिस तरह से अभी तक आप लोगों ने पूरा लॉकडाउन का पालन किया है। इसी तरह से आने वाले समय में अभी आप सब लोग लॉकडाउन का पालन करेंगे।
लॉकडाउन-4 में लागू होंगी पाबंदिया:
. इस बार के लॉकडाउन में दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद रहेंगी।
. सार्वजनिक स्थलों, बारात घरों, बैंक्वेट हॉल व होटल में शादियों की मनाही है। सिर्फ अपने घर पर या कोर्ट में ही शादियां हो सकती हैं। इसमें बीस लोगों के हिस्सा लेने की इजाजत होगी।
. आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन, मंडी व आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल लागू करने की जिला अधिकारी, पुलिस उपायुक्त, एमसीडी कमिश्नर समेत संबंधित अथारिटी पर जिम्मेदारी होगी। इसमें खासतौर से मॉस्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग लागू करवाना होगा।
. दिल्ली पुलिस सड़क पर निकलने वाले लोगों के बीच कोविड प्रोटोकॉल लागू करेगी।
. कानून का उल्लंघन करने वालों का आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
. भारत सरकार के सभी को अपना आई कार्ड दिखाने पर छूट मिलगी, इनमें पीएसयू भी शामिल हैं।. दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों को आवश्यक सेवाओं के कामों में लगे लोगों जैसे, पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफैंस, अग्निशमन, बिजली, पानी सहित कई अन्य सेवाओं में लगे लोगों को लॉकडाउन में राहत दी जाएगी।
. सभी न्यायिक सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों को छूट मिलेगी. सभी को अपना आई कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
. सभी स्वास्थ्य सेवाओं में लगे प्राइवेट लोग जैसे डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडिकल, अस्पतालों की सेवाएं, टेस्टिंग लैब, मेडिकल इंस्टूमेंट, सेनेटाइजेशन सर्विर्सेज आदि।
. गर्भवती महिलाओं को अटेंडेंट के साथ लॉकडाउन में छूट मिलेगी, लेकिन इसके लिए डॉक्टर का पर्चा और आई कार्ड दिखाना होगा।
. छात्र अगर कोई एग्जाम देने जा रहे हैं तो अपना वैलिड एडमिट कार्ड दिखा कर छूट पा सकेंगे।
. अंतरराज्यीय सामान का परिवहन जारी रहेगा, इन्हें किसी पास या अनुमति की जरूरत भी नहीं होगी।
. खाने पीने का सामान या ग्रॉसिरी बेचने वाली दुकानें।
. फल, सब्जी और डेटी प्रोडक्ट बेचने वाले लोग, मछली, जानवरों का खाना, अखबार, दवा कारोबारी, आदिबैंक और इंश्योरेंस के अधिकारी, एटीएम और सेबी से जुड़े लोग।
. टेलीकॉम, इंटरनेट सेवाएं, ब्रॉडकास्ट से जुड़ी सेवाएं, केबिल और आईटी सेवाएं पेट्रोल पम्प, सीएनजी पंप, एलपीजी वितरक कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस।
. सभी आवश्यक वस्तुओं की उत्पादक इकाइयां सभी वो गैर जूरूरी सामान की इंडस्ट्री जिनके कामगार वहीं रहते हों सभी ई कॉमर्स और होम डिलीवरी सेवाएं।
. सिनेमाघरों को 30 फीसदी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति दी गई है।
. रेस्टोरेंट में बैठ कर खाना नहीं खा सकेंगे, लेकिन रेस्टोरेंट से खाना मंगाने की अनुमति होगी।
. जिम, स्पा, ऑडिटोरियम को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
. सभी तरह के धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रम बंद होंगे।
. एमसीडी के हर रोज जोन के हिसाब से एक साप्ताहिक बाजार खोली जाएगी।
. अगर कोई ट्रेन से सफर करने जा रहा है या फ्लाइट पकड़ने जाना है तो उसका कन्फर्म टिकट ही उनका पास माना जाएगा।