{"_id":"6472960fb0521f3d960e7b13","slug":"delhi-cbi-claims-sisodia-broke-two-mobiles-put-pressure-on-officials-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : पूरक आरोपपत्र में सीबीआई का दावा- सिसोदिया ने दो मोबाइल तोड़े, अधिकारियों पर बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : पूरक आरोपपत्र में सीबीआई का दावा- सिसोदिया ने दो मोबाइल तोड़े, अधिकारियों पर बनाया दबाव
Sun, 28 May 2023 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 May 2023 05:15 AM IST
सार
इसमें एजेंसी ने कहा है कि सिसोदिया ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने दो मोबाइल फोन नष्ट किए हैं, जो जुलाई 2022 से पहले इस्तेमाल करते थे। एजेंसी ने यह भी कहा है कि सिसोदिया ने अधिकारियों पर दबाव बनाया।
विज्ञापन
Manish Sisodia , मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया है। इसमें एजेंसी ने कहा है कि सिसोदिया ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने दो मोबाइल फोन नष्ट किए हैं, जो जुलाई 2022 से पहले इस्तेमाल करते थे। एजेंसी ने यह भी कहा है कि सिसोदिया ने अधिकारियों पर दबाव बनाया।
विज्ञापन
राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज एमके नागपाल ने आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के बाद सिसोदिया, अर्जुन पांडे, बुच्ची बाबू और अमनदीप ढल को 2 जून को तलब किया है। इसमें तत्कालीन आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण के नाम को भी शामिल किया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने 25 अप्रैल को दायर आरोपपत्र पर सुनवाई के बाद 19 मई को आदेश सुरक्षित रख लिया था। सीबीआई ने दावा किया है कि सिसोदिया ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के इंटर्नों से अनकूल राय हासिल कर आबकारी नीति के समर्थन में जनमत तैयार किया।
विज्ञापन