फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Budget 2021 Live : मनीष सिसोदिया ने पेश किया 69000 करोड़ का 'देशभक्ति' बजट, लोगों को लगेगी मुफ्त वैक्सीन

Tue, 09 Mar 2021 12:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 09 Mar 2021 12:47 PM IST
खास बातें

दिल्ली सरकार अपना पहला डिजिटल बजट पेश कर रही है। उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया विधान सभा में देशभक्ति के थीम पर बजट पेश कर रहे हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए बजट दस्तावेज डिजिटल फॉर्म में है। इसमें महामारी के मौजूदा दौर में दिल्ली के विकास का खाका पेश किया जा रहा है। मनीष  सिसोदिया के अनुसार इस बजट में आने वाले 25 सालों के विकास की आधारशिला रखी जा रही है। पढ़ें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Delhi Budget Session 2021 Live Updates News: manish sisodia presents first e budget of delhi from free covid vaccine to patriotism all will be there
मनीष सिसोदिया ने पेश किया दिल्ली का पहला डिजिटल बजट - फोटो : मनीष सिसोदिया के ट्विटर अकाउंट से

लाइव अपडेट

12:28 PM, 09-Mar-2021
दिल्ली में अभी 1300 ई-बसें हैं, साथ ही कुल 6683 बसें हैं, अगले साल तक इन्हें 7693 कर दिया जाएगा। बसों में पैनिक बटन है और नई बसों में सीसीटीवी कैमरे लगने के साथ ही मार्शल भी तैनात हैं। साथ ही साथ कुछ ही समय में दिल्ली मेट्रो दुनिया की सबसे बड़ी मेट्रो बन जाएगी। अभी कई फेज पर काम जारी है जो जल्द ही पूरा होगा। दिल्ली सरकार ने परविहन विभाग के लिए 9394 करोड़ का प्रावधान किया है और सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
12:23 PM, 09-Mar-2021

काम करने की इच्छुक महिलाओं के सहेली समन्वय कार्यक्रम की शुरुआत

सहेली समन्वय कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी हब को जोड़कर स्थानीय महिलाओं के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर बनाएंगे। चार घंटे आंगनबाड़ी का काम करने के बाद ये लोकल इन्क्यूबेशन के तहत कार्य करेंगी। इसके लिए इन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन
12:08 PM, 09-Mar-2021

आजादी के सौवीं वर्षगांठ पर दिल्ली होगी 100 प्रतिशत प्रदूषण मुक्त : सिसोदिया

नई ई-वाहन पॉलिसी आने के बाद से ई-वाहनों की खरीद का प्रतिशत 0.2 से बढ़कर 2.2 प्रतिशत हो गया है। सिसोदिया ने कहा, हमारा सपना है कि 25 प्रतिशत हो ई वाहन की खरीदारी। 72 से 500 चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने का हमारा लक्ष्य है। हर तीन किलोमीटर पर लोगों को मिले चार्जिंग स्टेशन। जब देश आजादी की सौवीं वर्षगांठ मना रहा होगा तब दिल्ली 100 प्रतिशत प्रदूषण मुक्त हो चुकी होगी। ये एक मुश्किल सपना है लेकिन हम इसे पूरा करेंगे।
12:03 PM, 09-Mar-2021

आवास-विकास योजना

सिसोदिया ने कहा कि, हमसे पहले 895 कॉलोनी में थोड़ा बहुत काम हुआ लेकिन 2015 के बाद से 1345 में निर्माण के काम पूरे हुए अन्य में काम चल रहे हैं। 674 जनसुविधा केंद्र उपलब्ध कराए। 250 किलोमीटर लंबी नालियां बनवाईं। 1007 मकान सुल्तानपुरी में आवंटित करने का काम जारी है।
12:02 PM, 09-Mar-2021

हमारा सपना 2047 तक दिल्ली में ओलंपिक हो : सिसोदिया

दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई है, हमारा सपना है कि दिल्ली में ओलंपिक खेल दिल्ली में हों। सपना है कि अगले 25 साल में दिल्ली में स्पोर्ट्स का इतना अच्छा माहौल हो कि सभी हमारी तरफ उम्मीद भरी नजर से देखें और आजादी के सौवें साल में हम दिल्ली में ओलंपिक खेल आयोजित करें।
11:50 AM, 09-Mar-2021

वर्चुअल दिल्ली की थीम पर बनेगा स्कूल : सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज की दिल्ली में 5600 से ज्यादा स्कूल हैं। पिछले छह साल से लगभग 25 प्रतिशत शिक्षा के लिए रखा जाता है। सरकारी स्कूल के बच्चों ने मेडिकल और इंजीनियरिंग के प्रतियोगी परीक्षाओं में पास हुए। दिल्ली सरकार अब अपना शिक्षा बोर्ड शुरू करने जा रही है जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर बनेगी और बच्चों की पढ़ाई भी उन्हीं मानकों के आधार पर होगी। इसके साथ ही 'वर्चुअल दिल्ली' की थीम पर ऐसा स्कूल बनाया जाएगा जिसमें पढ़ाई चार दीवारों में नहीं बल्कि ऑनलाइन होगी और इसमें दिल्ली के बाहर के बच्चे भी पढ़ सकेंगे जो दिल्ली मॉडल के अनुसार पढ़ना चाहते हैं। पूरे देश से बच्चे इस वर्चुअल स्कूल से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:49 AM, 09-Mar-2021

स्थानीय निकायों को चार हजार करोड़ रुपये की मदद दी जाएगी

दिल्ली सरकार द्वारा स्थानीय निकायों को चार हजार करोड़ रुपये की मदद दी जाएगी, इसके अलावा स्टांप शुल्क, पार्किंग शुल्क भी स्थानीय निकायों को दिया जाएगा। 
11:42 AM, 09-Mar-2021

दिल्ली के लोगों के लिए बनेगा हेल्थ कार्ड

दिल्ली के लोगों को हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें उनकी हर बीमारी का पूरा ब्योरा मौजूद होगा जिससे वह कभी भी डॉक्टर के पास जाएं तो पुरानी फाइलों का बोझ न ढोना हो।
11:41 AM, 09-Mar-2021

अगले साल से महिला मोहल्ला क्लिनिक खुलेंगे

दिल्ली सरकार अगले साल से महिलाओं के लिए विशेष महिला मोहल्ला क्लिनिक शुरू करेगी। जिससे दिल्ली की माताओं और बहनों को इससे सहायता मिलेगी।
11:39 AM, 09-Mar-2021

सरकारी अस्पतालों में फ्री कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे : सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने बताया कि होम आइसोलेशन और प्लाज्मा बैंक बनाना दोनों इनोवेटिव आइडिया थे जिसकी शुरुआत दिल्ली ने की। जल्द ही हम 60000 प्रतिदिन वैक्सीन लगाने की क्षमता हासिल कर लेंगे जो अब तक 45,000 प्रतिदिन है। दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि सरकारी अस्पताल में निःशुल्क वैक्सीन लगेगी इसके लिए 50 करोड़ की राशि का अलग से प्रवाधान किया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed