फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi BJP will send a proposal to change the names of 40 villages to the Kejriwal government

दिल्ली: अब 40 गांवों के नाम बदलने का प्रस्ताव केजरीवाल सरकार को भेजेगी भाजपा, आप की नीतियों में खामी निकालने के लिए टीम गठित

Sun, 24 Apr 2022 06:36 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Apr 2022 06:36 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार पर आरोप मढ़ा है कि दक्षिणी दिल्ली एमसीडी ने मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलने के प्रस्ताव पांच माह पहले ही सरकार के पास भेजा था लेकिन दिल्ली सरकार ने इसे ठंढे बस्ते में डाल दिया है।

विज्ञापन
Delhi BJP will send a proposal to change the names of 40 villages to the Kejriwal government
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता। - फोटो : @BJP4India

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के 40 गांवों का नाम बदलने की मांग सरकार से की है। पार्टी का कहना है कि गुलामी के प्रतीक इन गांवों का नाम बदला जाना चाहिए। दिल्ली एमसीडी जल्द ही चिह्नित गांवों के नाम बदलने का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिल्ली सरकार के पास भेजेगी।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार पर आरोप मढ़ा है कि दक्षिणी दिल्ली एमसीडी ने मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलने के प्रस्ताव पांच माह पहले ही सरकार के पास भेजा था लेकिन दिल्ली सरकार ने इसे ठंढे बस्ते में डाल दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सिर्फ मोहम्मदपुर गांव ही नहीं बल्कि दिल्ली के ऐसे 40 गांव हैं जिनका नाम बदलने के लिए ग्रामवासियों ने सहमति जताई है। इसमें मुख्य रूप से हुमायूंपुर, युसूफ सराय, मस्जिद मोठ, बेर सराय, मसूदपुर, जमरूदपुर, बेगमपुर, सदैला जाब, फतेहपुर बेरी, हौज खास, शेख सराय समेत कई गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप की नीतियों में खामी निकालने के लिए भाजपा ने गठित की टीम
आप की बढ़ती लोकप्रियता से से भाजपा सतर्क हो गई है। पार्टी की कमियों को उजागर करने के लिए प्रदेश भाजपा में करीब 16 लोगों की टीम बनी है। यह टीम दिल्ली सरकार की कमियों से केंद्र सरकार को अवगत कराएगी ताकि अन्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी को कठघरे में खड़े किया जा सके।

प्रदेश भाजपा की टीम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को रिपोर्ट करेगी। दिल्ली सरकार की नीतियों में खामी निकालने के लिए प्रदेश भाजपा ने एक टीम का गठन किया है। इस टीम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री, महामंत्री, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। ये टीम हर सप्ताह नीतियों की रिपोर्ट तैयार करेगी। शुक्रवार को ही प्रदेश भाजपा की इस टीम की मुलाकात भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान से हुई। भाजपा सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी की निगाहें पंजाब के बाद हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात व पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में है।

कई फ्लाईओवर का जीर्णोद्धार करेगी सरकार
दिल्ली सरकार ने तीन फ्लाईओवर का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया है। 52.35 करोड़ रुपये की लागत इनका कायाकल्प किया जाएगा। साथ ही, छह फ्लाईओवर के मरम्मत का काम भी तेजी से चल रहा है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी फ्लाईओवरों की मरम्मत का काम समय पर किया जाए।


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री सिसोदिया ने फ्लाईओवर के रखरखाव कार्यों की लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। विशेष रूप से सिसोदिया ने पूरी दिल्ली में फैले फ्लाईओवर के नियमित रखरखाव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की समस्या न हो और उन्हें जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए समय-समय पर जरूरत के अनुसार फ्लाईओवरों के रखरखाव का कार्य होते रहना चाहिए। उन्होंने तीन फ्लाईओवर के जीर्णोद्धार की मंजूरी दी। इनमें मुख्य रूप से नांगलोई, हनुमान सेतु, मायापुरी का फ्लाईओवर शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि छह मुख्य फ्लाईओवरों का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस पूरे परियोजना की कुल लागत 52.35 करोड़ रुपये है।

इनका होगा कायाकल्प

  • नांगलोई फ्लाईओवर के एक्सटेंशन ज्वाइंट का रिप्लेसमेंट 1,41,25,400 रुपये की लागत किया जाएगा।
  • हनुमान सेतु फ्लाईओवर का जीर्णोद्धार 2,30,69,932 रुपये की लागत से होगा।  
  • मायापुरी फ्लाईओवर के जीर्णोद्धार पर 1,98,63,700 रुपये की लागत आएगी।


यहां पहले से चल रहा मरम्मत व पुनर्सुधार

  • पुल मिठाई फ्लाईओवर पर 4,65,70,283 रुपये खर्च होंगे।
  • ओखला फ्लाईओवर पर 4,50,71,350 रुपये की लागत।
  • जनक सेतु फ्लाईओवर पर 4,05,56,787 रुपये होंगे खर्च।
  • ओबराय-लोदी रोड-चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर 6,15,03,216 रुपये खर्च होंगे।
  • कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर 15,99,94,891 खर्च होंगे।
  • नेहरू नगर फ्लाईओवर पर 11,27,94,885 रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed