{"_id":"6261ec36f6870744a0407d25","slug":"delhi-bjp-president-said-action-should-be-taken-against-rohingya-in-south-and-east-delhi-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बोले- दक्षिणी व पूर्वी दिल्ली में भी रोहिंग्या पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बोले- दक्षिणी व पूर्वी दिल्ली में भी रोहिंग्या पर हो कार्रवाई
Fri, 22 Apr 2022 05:13 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 22 Apr 2022 05:13 AM IST
सार
उप्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को पनाह देने वाली विपक्षी पार्टियां सक्रिय हो गई है और उनका असली चेहरा सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरा देश देख रहा है।
विज्ञापन
आदेश गुप्ता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दक्षिणी और पूर्वी नगर नगर के मेयर को पत्र लिखकर अतिक्रमण कर रह रहे रोहिंग्या पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर रोहिग्या-बांग्लादेशियों की कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
संवाददाता सम्मेलन में आदेश गुप्ता ने कहा कि जहांगीरपुरी में हुई घटना के बाद दंगाइयों, उनके गैर कानूनी धंधे एवं अतिक्रमण को बचाने के लिए वही गैंग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है जिन्होंने 60 सालों तक देश के अंदर जाति-धर्म पर आधारित राजनीति को अपना आश्रय बनाकर शासन किया है।
विज्ञापन
बांग्लादेशियों-रोहिंग्या पर बुलडोजर चलने पर जो वकील उच्चतम न्यायालय चले गए, ये वही है जिन्होंने राम मंदिर बनने का विरोध करते हुए श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए थे। राम मंदिर बनने का विरोध करने वाला वहीं संगठन है जो दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को समर्थन करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के सरगना के बारे में पूरे देश को मालूम हो गया है। पहले कांग्रेस ने इन्हें बसाया और आम आदमी पार्टी इन्हें मुफ्त बिजली, पानी एवं राशन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पैसे और अन्य सहायता दे रही है। यही नहीं सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे करवाना, स्कूल, पार्क आदि के लिए आवंटित जमीनों पर भी इन्हें बसाया है।
जनता को उकसा रही आप : बिधूड़ी
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आप नेताओं पर गैरजिम्मेदाराना और बचकाना व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि आप नेता भाजपा मुख्यालय और गृहमंत्री अमित शाह के निवास पर बुलडोजर से हमला करने के लिए आम लोगों को उकसा रहे हैं।
आप नेता अपनी इस हरकत के लिए पूरे देश से माफी मांगें। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि जहांगीरपुरी में अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए गए अभियान पर जिस तरह आप नेताओं को दर्द हुआ है उससे साफ पता चल जाता है कि वे वोट बैंक की राजनीति के लिए किस कदर गिर सकते हैं।