फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Strict traffic police arrangements in East Delhi for Dussehra

दशहरे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: कई जगह रूट डायवर्ट तो कहीं कड़ी पाबंदी; पूर्वी दिल्ली वाले अपडेट होकर निकलें

Mon, 19 Oct 2026 10:22 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्वी दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्वी दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 19 Oct 2026 10:22 PM IST
सार

दशहरे के दौरान पूर्वी दिल्ली में कई रास्तों पर यातायात मार्ग परिवर्तन रहेगा। घर से निकलने से पहले यह जान लें कि किन मार्गों पर रोक है और कहां से जा सकेंगे।

विज्ञापन
Strict traffic police arrangements in East Delhi for Dussehra
दशहरे पर ट्रैफिक पुलिस के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पूर्वी दिल्ली में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

पूर्वी दिल्ली के इन इलाकों में ट्रैफिक के कड़े इंतजाम
प्रमुख आयोजन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत कड़कड़ी मोड़, सीबीडी ग्राउंड (हसनपुर) और रोड नंबर 57-ए पर यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरे पर जाम से बचने को पुलिस ने बनाई योजना
डीसीपी ट्रैफिक श्वेता चौहान ने बताया कि दशहरे के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। भीड़ के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए यातायात प्रबंधन की योजना तैयार की गई है। संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जाएगी, ताकि यातायात को नियंत्रित करने के साथ लोगों की आवाजाही भी सुचारू रखी जा सके।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। एंबुलेंस और दमकल जैसी गाड़ियों को रास्ता मिलने में परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। पुलिस की ओर से वाहन चालकों को जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed