फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Bird Flu News: Delhi bird flu confirm 8 samples send to jalandhar lab tests positive

Delhi Bird Flu: दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जालंधर भेजे गए आठ सैंपल मिले पॉजिटिव

Mon, 11 Jan 2021 11:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 11 Jan 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi Bird Flu News: Delhi bird flu confirm 8 samples send to jalandhar lab tests positive
दिल्ली में बर्ड फ्लू: मयूर विहार सेंट्रल पार्क में मर रहे कौवे - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। दिल्ली से जालंधर भेजे गए आठ सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार संजय झील की बतख और मयूर विहार के पार्क के कौवों में बर्ड फ्लू पाया गया है। यह जानकारी पशुपालन विभाग नेे दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अब तक नौ राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली में भी बीते लगभग एक हफ्ते से ज्यादा समय से पक्षियों की अलग-अलग स्थलों पर मौत हो रही थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इन पार्कों में जहां आम लोगों की आवाजाही बंद की गई वहीं मृत पक्षियों के सैंपल जालंधर भेजे गए थे।
विज्ञापन

 

इन्हीं में से संजय झील की बतखों और मयूर विहार के पार्क के कौवों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते सप्ताह से ही राजधानी में पक्षियों के मरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को अलग-अलग स्थानों पर 100 कौवे और 27 बत्तख मरे मिले। दूसरे दिन भी डीडीए के संजय झील पार्क में 10 बत्तख मरी मिलीं। प्रशासन ने इसे अलर्ट जोन घोषित किया हुआ है। पशुपालन विभाग ने जांच के लिए इनके नमूने जालंधर लैब भेजे थे।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की रिपोर्ट के अनुसार, बेगमपुर में दो कौवे, संजय झील में 27 बत्तख, सरिता विहार में 24 कौवे, पटपड़गंज में चार कौवे, कुंडली स्थित स्मृति वन में दो कौवे, योजना विहार में दो कौवे, प्रीत विहार के जी ब्लॉक में 10 कौवे, मधुबन में दो कौवे, अशोका निकेतन में एक कौवा, दिलशाद गार्डन के डियर पार्क में पांच कौवे, गोल्डन जुबली पार्क में तीन कौवे, रिंग रोड के हरित क्षेत्र में चार कौवे, द्वारका सेक्टर पांच में 14 कौवे, द्वारका सेक्टर नौ में दो कौवे और हस्तसाल पार्क में 16 कौवे मरे मिले हैं।

पशुपालन विभाग ने मानक के अनुसार इन्हें जमीन में दबा दिया है। पशु पालन विभाग के डॉ. राकेश के मुताबिक, दिल्ली में अब तक लगभग 100 कौवे मर चुके हैं।

लाल किले में भी मरे मिले थे 15 कौवे, इस हेल्पलाइन पर करें शिकायत

एक दिन पहले यानी शनिवार को डीडीए के संजय झील पार्क में 17 बत्तख मरी मिली थीं। लाल किले में भी 15 से अधिक कौवे मरे मिले थे। पार्क में पक्षियों के लगातार मरा मिलने के बाद डीडीए ने एहतियातन पांच पार्कों को बंद कर दिया है। इनमें संजय झील, द्वारका सेक्टर 9, हौज खास पार्क, द्वारका सेक्टर 5 पार्क व हस्तसाल पार्क शामिल हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम का मयूर विहार फेज तीन स्थित सेंट्रल पार्क भी लोगों के लिए बंद है। इसमें भी कौवे लगातार मरे मिल रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर पर मिल रहीं शिकायतें
बर्ड फ्लू को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा एक दिन पहले जारी हेल्पलाइन नंबर 011-23890318 पर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। रविवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों से कौवों की करीब 100 व कबूतरों की 45 शिकायतें मिलीं। लोगों ने अपने घरों के आसपास पक्षियों में बीमारी के लक्षण व मरा दिखने की शिकायतें दीं।

संजय लेक को घोषित किया अलर्ट जोन
देशभर में बर्ड फ्लू के भय के बीच राजधानी की संजय लेक को अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है। 17 और बत्तख मरी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पशुपालन विभाग के निर्देश पर रैपिड रेस्पांस टीम ने यह कार्रवाई की है। रैपिड रेस्पांस टीम ने रविवार को भी पार्क का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed