फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Bharat Jodo Yatra became an example of Hindu-Muslim unity

Delhi : हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल बनी भारत जोड़ो यात्रा, अल्पसंख्यकों समेत अन्य वर्गों का मिला समर्थन

Wed, 04 Jan 2023 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 03:50 AM IST
सार

सड़क के दोनों तरफ राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिल्लीवासी दिखे। यात्रा में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम होती दिखाई दी।

विज्ञापन
Delhi: Bharat Jodo Yatra became an example of Hindu-Muslim unity
भारत जोड़ो यात्रा... - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा 3.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ती हुई मंगलवार को उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई। सुबह 10 बजे शुरू हुई 2020 के हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाकों से गुजरी। यात्रा के स्वागत के लिए बनाए गए मंच से कांग्रेस और यात्रा के समर्थन में नारे गूंजते रहे। 

विज्ञापन


सड़क के दोनों तरफ राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिल्लीवासी दिखे। यात्रा में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम होती दिखाई दी। भीड़ अधिक होने की वजह दीवार, सीढि़यां और मेट्रो स्टेशनों और घरों की छत पर खड़े होकर भी लोगों ने यात्रा को दिल्ली से विदा किया। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई बार समर्थकों के कदम लड़खड़ाए, फिर भी यात्रा में शामिल होने के लिए दोबारा दौड़ लगाई। 
विज्ञापन


करीब तीन साल पहले हिंसा की आग में झुलसी उत्तर पूर्वी दिल्ली में यात्रा को अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्गों का पूरा समर्थन मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक हिंसा के बाद भी राहुल गांधी ने उनके दुख दर्द को समझने की कोशिश की थी। कई जगह महंगाई के खिलाफ रोष जताते हुए लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि परेशानी इतनी बढ़ गई है कि कांग्रेस से उम्मीदें बढ़ गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टरों में भी दिखी नफरत की खिलाफत
नफरत के खिलाफ राहुल गांधी के संदेश का असर पोस्टरों में भी दिखा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सड़क के दोनों तरफ लगे पोस्टर में लिखा था, एकता का राज चलेगा, हिन्दू मुस्लिम साथ चलेगा। नफरत के बाजार में, मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं, के संदेश से समर्थकों का जोश और अधिक दिखा। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में समर्थक हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते दिखे। जैन, सिख, हिन्दू और मुस्लिम सहित तमाम वर्ग के लोग भी यात्रा का गवाह बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed