फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi becomes the hub of private vehicles, figure exceeds 94%

निजी वाहनों का हब बनी दिल्ली, आंकड़ा 94% के पार

Tue, 09 Mar 2021 02:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi becomes the hub of private vehicles, figure exceeds 94%
नई दिल्ली। वाहनों से निकलने वाला धुआं राजधानी की हवा खराब कर रहा है, लेकिन दिल्ली निजी वाहनों की हब बनी हुई है। निजी वाहनों की संख्या दिल्ली में चलने वाले कुल वाहनों का करीब 94.78 फीसदी है। इसका जिक्र आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 में है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को इसे दिल्ली विधानसभा में पेश किया।
विज्ञापन

आर्थिक सर्वेक्षण से पता चलता है कि 2015-16 के बाद पहली बार 2019-20 में वाहनों की वृद्धि दर में इजाफा हुआ है। बीते 15 साल में 2015-16 में वाहनों की वृद्धि दर सबसे ज्यादा 9.94 दर्ज की गई थी। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई। 2018-19 में आंकड़ा 3.69 फीसदी पहुंच गया था, लेकिन अगले साल यह फिर से बढ़कर 4.40 फीसदी पहुंच गया है। दूसरी तरफ प्रति एक हजार की आबादी पर दिल्ली में करीब 643 वाहन हैं। एक साल पहले यह आंकड़ा 616 का था। बीते पंद्रह सालों में यह संख्या दोगुनी हो गई है। 2005-06 में प्रति हजार की आबादी पर 317 थी।
विज्ञापन

आंकड़े बताते हैं कि 31 मार्च 2020 तक दिल्ली में वाहनों की संख्या 118.95 लाख थी। इसमें 66.93 फीसदी दुपहिया और 27.85 फीसदी कार व जीप है। निजी वाहनों का आंकड़ा 95 फीसदी के करीब पहुंच गया है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस साल कार व जीप की कुल खरीद में बढ़ोत्तरी होने के बावजूद कुल वाहनों में इसका प्रतिशत कम हुआ है। आर्थिक सर्वे में भी जिक्र है कि दिल्ली निजी वाहनों के लिए हब बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में रजिस्टर्ड वाहन व दिल्ली की सड़कों वाले वाहनों की संख्या में फर्क है। वजह यह कि बड़ी संख्या में दिल्ली में रजिस्टर्ड वाहन एनसीआर में चलते हैं, जबकि एनसीआर के शहरों के रजिस्टर्ड वाहन दिल्ली में चलते हैं। परिवहन विभाग इस दिशा में काम कर रहा है। इसके बाद दिल्ली की सड़कों पर चलने वाले वाहनों की वास्तविक संख्या पता चल सकेगी। इससे योजना तैयार करने में मदद मिलेगी।
आंकड़ों में दिल्ली के वाहन:
वाहन 2018-2019 2019-20
संख्या प्रतिशत संख्या प्रतिशत
दोपहिया 75,56,002 66.33 79,59,753 66.93
कार-जीप 32,49,670 28.53 33,11,579 27.85
ऑटो 1,13,240 0.99 1,14,891 0.97
टैक्सी 1,09,780 0.96 1,22,476 1.03
एंबुलेंस 2,358 0.02 2,287 0.02
बसें 32,218 0.28 33,302 0.28
दूसरे यात्री वाहन 81,422 0.71 85,477 0.72
ट्रैक्टर, मालवाहक व अन्य वाहन 24,6861 2.17 2,63,112 2.21
कुल 1,13,91,551
नोट : सभी आंकड़े दिल्ली के नवीनतम आर्थिक सर्वेक्षण-2019-2020 से लिए गए हैं।
आंकड़ों में दिल्ली के वाहन
. हर 1,000 की आबादी पर वाहनों की संख्या बढ़कर 15 वर्षों के दौरान 317 से बढ़कर 643 हो गई है। मार्च 2019 में यह आंकड़ा 616 था।
. एक साल में वाहनों की वृद्धि दर सालाना 3.69 प्रतिशत से 4.40 फीसदी हो गई है।
. 2005-06 में यह आंकड़ा 6.13 फीसदी था।
परिवहन क्षेत्र में दूसरे बड़े पैरामीटर
. 2019-20 में डीटीसी बसों में औसतन 33.31 लाख यात्रियों ने सफर किया, जबकि 17.71 लाख यात्री क्लस्टर बसों में सवार हुए।
. दिल्ली मेट्रो का औसत दैनिक उपयोग 50.64 लाख यात्री था। मेट्रो की उपयोगिता को देखते हुए दिल्ली सरकार में फेज-4 को मंजूरी दे दी है।
. डीटीसी व क्लस्टर बसों में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर रही हैं। 2019-20 में महिला यात्रियों की संख्या 19.32 लाख थी। इसमें डीटीसी बसों में 10.58 लाख व क्लस्टर बसों में 8.74 लाख थी।
तीन प्रोजेक्ट दिल्ली-नोएडा की राह करेंगे आसान
दिल्ली-नोएडा की आवाजाही तीन प्रोजेक्ट से आसान होने जा रही है। बारापूला फेज-3 वाया बारापूला फ्लाईओवर नोएडा से दिल्ली के आईएनए की आवाजाही सुगम करेगा। आश्रम फ्लाईओवर का विस्तार व रिंग रोड का चौड़ीकरण वाया डीएनडी दिल्ली-नोएडा के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देगा।
दिल्ली सरकार बारापूला फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के फेज-3 पर काम कर रही है। इसके तहत रिंग रोड पर सराय काले खां से मयूर विहार फेज-एक के पास नोएडा लिंक रोड से जोड़ा जाना है। इसके तैयार होने के बाद पूर्वी दिल्ली समेत नोएडा तक के वाहन बगैर रिंग रोड के जाम में फंसे सीधे आईएनए तक पहुंच सकेंगे। आर्थिक सर्वे से पता चलता है कि फेज-3 का निर्माण 946 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। दिसंबर 2020 तक इसका 81 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। प्रोजेक्ट का बाकी हिस्सा 2022 तक तैयार हो जाएगा।

इसके अलावा दो अन्य प्रोजेक्ट से दिल्ली-नोएडा का संपर्क बेहतर होगा। इसमें से एक डीएनडी से भैरो सिंह मार्ग इंटर सेक्शन के बीच रिंग रोड का चौड़ीकरण करना है। अप्रैल 2021 तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ आश्रम फ्लाईओवर का डीएनडी तक विस्तार किया जा रहा है। इसमें मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों प्रोजेक्ट पूूूरा होने के बाद वाया डीएनडी नोएडा से दिल्ली आने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed