{"_id":"5e3d889e8ebc3ee5e37877f6","slug":"delhi-assembly-election-2020-rumors-intensified-false-news-circulating-about-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हुआ अफवाहों का दौर, कहीं बंटे पर्चे तो कहीं उम्मीदवार के बैठ जाने की झूठी खबर चली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हुआ अफवाहों का दौर, कहीं बंटे पर्चे तो कहीं उम्मीदवार के बैठ जाने की झूठी खबर चली
Fri, 07 Feb 2020 09:26 PM IST
अमित कुमार
अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Fri, 07 Feb 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान से ठीक 24 घंटे पहले अफवाहों का बाजार गर्म होने की आशंका जाहिर की जा रही थी। यह आशंका पूरी तरह सही साबित हुई है। खबर है कि कुछ जगहों पर फर्जी पर्चे बांटकर धर्म के आधार पर लोगों से एक विशेष राजनीतिक पार्टी को वोट देने की अपील की जा रही है तो कुछ जगहों पर प्रत्याशियों के किसी दूसरे प्रत्याशी के समर्थन में बैठ जाने की खबरें फैलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
संगम विहार विधानसभा सीट पर भाजपा के समर्थन से जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार डॉक्टर एससीएल गुप्ता मैदान में हैं। कांग्रेस से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद चुनाव मैदान में हैं। उन्हें यहां का मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। हालांकि गुप्ता ने भी अपनी जीत तय करने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। मगर शुक्रवार को संगम विहार में यह खबर चर्चा का विषय बन गई कि भाजपा समर्थित जेडीयू उम्मीदवार एससीएल गुप्ता ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। चर्चा यह भी थी कि उन्होंने अपना यह समर्थन कांग्रेस उम्मीदवार पूनम आजाद के समर्थन में वापस लिया है।
विज्ञापन
भाजपा-जेडीयू समर्थकों ने इस खबर के पता चलते ही आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया। जेडीयू के प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस अफवाह के खिलाफ संगम विहार थाने में शिकायत दर्ज कर पुलिस से अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उनका उम्मीदवार बहुत मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। वह चुनाव में जीत दर्ज हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी मजबूत दावेदारी को कमजोर करने के लिए इस तरह की अफवाह फैलाई गई है, लेकिन यह कोशिश कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन
इसी तरह हरिनगर में भी एक उम्मीदवार पर धर्म के आधार पर लोगों से वोट मांगने का आरोप लगा है। कथित तौर पर फर्जी पर्चे बांटकर एक उम्मीदवार के द्वारा एक धर्म विशेष के लोगों से वोट मांगा जा रहा है। इस बाबत कुछ लोगों के पकड़े जाने की बात भी कही जा रही है। हरिनगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के टिकट पर राजकुमारी ढिल्लन चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा के उम्मीदवार तजिंदर पाल सिंह बग्गा उन्हें अच्छी टक्कर दे रहे हैं।