{"_id":"63cca5fec42c2c734f6b8fd8","slug":"delhi-arrested-for-defrauding-five-star-hotel-claiming-royal-family-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शाही खानदान का बताकर फाइव स्टार होटल को चूना लगाने वाला गिरफ्तार, कर्नाटक से पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शाही खानदान का बताकर फाइव स्टार होटल को चूना लगाने वाला गिरफ्तार, कर्नाटक से पकड़ा गया आरोपी
Sun, 22 Jan 2023 08:27 AM IST
Digvijay Singh
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:27 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया कि आरोपी को 19 जनवरी को दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
कर्नाटक से पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : ANI
विस्तार
खुद को संयुक्त अरब अमीरात के शाही परिवार का सदस्य बताने वाले महमेद शरीफ को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया कि आरोपी को 19 जनवरी को दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक से पकड़ा गया है। बता दें कि आरोपी महमेद शरीद ने नई दिल्ली में लीला पैलेस होटल को 23.46 लाख रुपये का चूना लगाया था।
विज्ञापन
दिल्ली स्थित फाइव स्टार होटल लीला पैलेस में एक शख्स ने खुद को रॉयल फैमिली का बताकर कई महीनों तक होटल में ठहरा रहा, लेकिन जब भारी भरकम बिल देने की बारी आई, तो वह मौका देखकर फरार हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी थी। पुलिस ने अनुसार, आरोपी पूरे चार महीने तक पांच सितारा होटल लीला पैलेस में ठहरा था।
विज्ञापन
आरोपी महमेद शरीफ ने खुद को यूएई के शाही खानदान का एक सीनियर पदाधिकारी बताया था। आरोपी पर 23 लाख से ज्यादा के बिल का भुगतान बकाया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित महमेद शरीफ ने 1 अगस्त को फाइव स्टार होटल में चेक इन किया था। वह होटल के कमरा नंबर 427 में रुका और 20 नवंबर 2022 को होटल से मौका देखकर फरार गया।
विज्ञापन