फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Announcement of the schedule for conducting elections to the three municipal corporations soon the process of making the list of polling stations completed

दिल्ली: तीनों नगर निगमों के चुनाव कराने का कार्यक्रम की घोषणा जल्द, मतदान केंद्रों की सूची बनाने की प्रक्रिया पूरी

Tue, 01 Mar 2022 09:38 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 01 Mar 2022 09:38 AM IST
सार

चुनाव आयोग अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल माह में तीनों नगर निगमों के कराने जाने वाले चुनाव का कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान या फिर अगले सप्ताह चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Delhi: Announcement of the schedule for conducting elections to the three municipal corporations soon the process of making the list of polling stations completed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग की ओर से तीनों नगर निगमों के चुनाव का कार्यक्रम अब कभी भी घोषित किया जा सकता है। दरअसल मतदान केंद्रों की सूची देखने की अवधि सोमवार को समाप्त हो गई। इस तरह मतदान केंद्रों की सूची को अंतिम रूप देने से पहले की समस्त प्रक्रिया पूरी हो गई है। आयोग चुनाव कराने के संबंध में अन्य प्रक्रिया पहले ही पूरी कर चुका है।

विज्ञापन


दिल्ली राज्य चुनाव आयोग की ओर से तीनों नगर निगमों के चुनाव कराने के लिए उनके समस्त वार्डों के मतदान केंद्रों की सूची देखने की अवधि सोमवार को खत्म हो गई है। हालांकि चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने मतदान केंद्रों की सूची देखने में रूचि नहीं ली। समस्त वार्डों के रिटर्निंग ऑफिसरों के पास राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ही दस्तक दी। उन्होंने कुछ वार्डों के मतदान केंद्रों में परिवर्तन करने के सुझाव दिया। आयोग इस सप्ताह के अंत तक मतदान केंद्रों की सूची को अंतिम रूप देगा।

विज्ञापन

11 से 13 अप्रैल तक हो सकते हैं चुनाव

उधर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल माह में तीनों नगर निगमों के कराने जाने वाले चुनाव का कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान या फिर अगले सप्ताह चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी। आयोग का प्रयास है कि 20 अप्रैल से पहले तीनों नगर निगम के चुनाव करा दिए जाए। दरअसल वर्तमान चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 20 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। अप्रैल माह की शुरुआत में नवरात्र और उसके बाद कई त्योहार होने के कारण आयोग 11 से 13 अप्रैल के दौरान चुनाव कराने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed