फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Angry husband stabs wife with knife for talking on phone thrashes daughter accused arrested

दिल्ली: फोन पर बात करने से नाराज पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, बेटी की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 May 2022 05:30 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 12 May 2022 05:30 AM IST
सार

आसमा अपने परिवार के साथ अशोक रोड, आदर्श नगर इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति मसरूर, बेटी आमना व अन्य सदस्य हैं। मसरूर ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार देर रात करीब 2.00 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। घर में आसमा किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन
Delhi Angry husband stabs wife with knife for talking on phone thrashes daughter accused arrested
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम जिले के आदर्श नगर इलाके में फोन पर बात करने से नाराज एक शख्स ने अपनी पत्नी को चाकू से गोद डाला। 12 साल की बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद वह फरार हो गया। गंभीर हालत में महिला आसमा बेगम (43) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति मोहम्मद मसरूर (49) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आसमा अपने परिवार के साथ अशोक रोड, आदर्श नगर इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति मसरूर, बेटी आमना व अन्य सदस्य हैं। मसरूर ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार देर रात करीब 2.00 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। घर में आसमा किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


मसरूर मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगा। इसका आसमा ने विरोध किया। इस दौरान पास में सो रही आमना की आंख खुल गई। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी ने घर में गद्दे के नीचे रखा चाकू निकाला और आसमा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी तब तक उसे चाकू मारता रहा जब तक वह अचेत नहीं हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed