फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Air quality today remains worsens AQI in severe category for third consecutive day

Delhi AQI Today: वायु गुणवत्ता और बिगड़ी, एक्यूआई लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में

Mon, 08 Nov 2021 08:12 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 08 Nov 2021 08:12 AM IST
सार

Delhi Pollution Level: दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 432 पर बना हुआ है। गाजियाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। एक दिन पहले यह देश के प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर था।

विज्ञापन
Delhi Air quality today remains worsens AQI in severe category for third consecutive day
दिल्ली में प्रदूषण के कारण धुंध छाई हुई है - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की हवा लगातार बिगड़ती चली जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता लगातार दो दिन गंभीर श्रेणी में रहने के बाद तीसरे दिन सोमवार को खतरनाक स्तर पर पहुंच गई।

विज्ञापन


दिल्ली में सुबह छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 626 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के लोनी का एक्यूआई सुबह नौ बजे 650 दर्ज किया गया। यह देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह देश के प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर था। हरियाणा के गुरुग्राम में एक्यूआई सुबह नौ बजे 746 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शहर                            एक्यूआई  (सुबह नौ बजे)   
गाजियाबाद                     650
गुरुग्राम                          746
फरीदाबाद                     418
नोएडा से. 62                 747
ग्रेटर नोएडा                   512
दिल्ली (वजीरपुर)            591
दिल्ली (जहांगीरपुरी)        533

दिल्ली में प्रदूषण का 48 प्रतिशत पराली के कारण
सफर के मुताबिक, रविवार को पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 4,189 घटना दर्ज की गईं। दिल्ली के प्रदूषण में इसका हिस्सा 48 फीसदी रहा। इस सीजन में पराली से प्रदूषण का यह सबसे अधिक हिस्सा है। सफर का कहना है कि उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलने वाली तेज हवाओं के कारण पराली का धुआं तेजी से दिल्ली की हवा में घुलकर इसे जहरीला बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed