{"_id":"61b387d8b83b3b14400674c8","slug":"delhi-air-quality-reached-very-poor-category-relief-will-not-be-available-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, अगले चार दिनों तक राहत नहीं, जानिए कहां कैसे हालात?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, अगले चार दिनों तक राहत नहीं, जानिए कहां कैसे हालात?
Fri, 10 Dec 2021 10:35 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:35 PM IST
सार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 25 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 314 रिकॉर्ड किया गया। इससे एक दिन पहले यह 289 रहा था। इसी तरह फरीदाबाद का एक्यूआई बीते 24 घंटे में 28 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 291 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
दिल्ली वायु प्रदूषण
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा शुक्रवार को बिगड़ कर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सबसे खराब स्थिति एक्यूआई के अधिकतम स्तर 314 के साथ दिल्ली की रही है। वायु मानक संस्था सफर का पूर्वानुमान है कि अगले चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर वासियों को खराब हवा से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
सफर के मुताबिक, मिक्सिंग हाइट व वेंटिलेशन इंडेक्स कम होने के साथ हवा का साथ न देने की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। रात में लुढ़कने वाला पारा प्रदूषकों को जमा होने में मदद कर रहा है। सफर का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में भी मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी।
विज्ञापन
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को हवाओं की रफ्तार छह से 10 किमी प्रतिघंटा रिकॉर्ड की गई है। मिक्सिंग हाइट का स्तर 1250 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स पांच हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों के भीतर हवा की रफ्तार कम होने के साथ मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स कम होगा। इस कड़ी में शनिवार को हवा की रफ्तार आठ से 10 किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट का स्तर 1100 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 4500 वर्ग मीटर रह सकता है। वहीं, इसके अगले दिन आंकड़ों में कमी होगी व हवा की रफ्तार घटकर छह किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट का स्तर एक हजार मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर 1500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा व दिल्ली-एनसीआर की हवा और दमघोंटू रहेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 25 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 314 रिकॉर्ड किया गया। इससे एक दिन पहले यह 289 रहा था। इसी तरह फरीदाबाद का एक्यूआई बीते 24 घंटे में 28 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 291 तक पहुंच गया। इससे एक दिन पहले यह 263 दर्ज किया गया था। हालांकि, गाजियाबाद की हवा बहुत खराब श्रेणी से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंची है। एक दिन पहले यहां का एक्यूआई 303 रहा था, जबकि शुक्रवार को यह 284 रिकॉर्ड किया गया।
| शहर | 10 दिसंबर | 9 दिसंबर |
| दिल्ली | 314 | 289 |
| फीरदाबाद | 291 | 263 |
| गाजियाबाद | 284 | 303 |
| ग्रेटर नोएडा | 271 | 297 |
| गुरुग्राम | 294 | 257 |
| नोएडा | 296 | 277 |