फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: AAP leader Sanjay Singh appears in court

दिल्ली : आप नेता संजय सिंह की आज कोर्ट में पेशी, ईडी दफ्तर में गुजरी रात, राजधानी में फिर चढ़ा सियासी पारा

Thu, 05 Oct 2023 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 06:50 AM IST
सार

दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
Delhi: AAP leader Sanjay Singh appears in court
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। संजय सिंह को कल ईडी ने गिरफ्तार किया था। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। खबर है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी। 

विज्ञापन


कल आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ हुई नोंकझोंक और धक्कामुक्की में कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस को आप नेताओं को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आप समर्थकों ने संजय सिंह को ईडी की गाड़ी में बैठने से रोकने का प्रयास किया। ईडी की गाड़ी का घेराव करने की कोशिश की। वहीं संजय सिंह की गिरफ्तारी से पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें घर में घेरे रखा और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे संजय सिंह की गिरफ्तारी सूचना मिलने ही उनके आवास के बाहर जुटे कार्यकर्ता रेलिंग कूदकर परिसर में दाखिल हो गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद ईडी के अधिकारी संजय सिंह को लेकर बाहर आए। पार्टी सांसद को गाड़ी में बैठाते ही कार्यकर्ताओं ने विरोध तेज कर दिया। जिसे देख पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। इस पर आप कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से उलझ गए। दोनों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। भारी गहमागहमी के बीच ईडी के अधिकारी संजय सिंह को अपने साथ लेकर चल पड़े। इसके बाद आप नेता व कार्यकर्ता उनकी गाड़ी पीछे-पीछे दौड़ने लगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





सुबह सात बजे पहुंची ईडी
आबकारी मामले में ईडी की टीम संजय सिंह के आवास पर बुधवार की सुबह सात बजे पहुंची थी। सुबह करीब 10 बजे पार्टी कार्यकर्ता वहां जुटने शुरू हो गए थे। शाम चार बजे तक वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की संख्या अच्छी खासी हो गई थी। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और ईडी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई। दरअसल आबकारी घोटाले में ईडी की ओर से दायर चार्जशीट में तीन जगह संजय सिंह का नाम है। आबकारी नीति के मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले ही जेल में बंद है।


फक्कड़ हाउस में ईडी का स्वागत है
संजय सिंह के घर ईडी की टीम पहुंचने के कुछ देर बाद आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक फोटाे जारी किया। इस पोस्ट में संजय सिंह आवास के बाहर खड़े दिख रहे हैं। पास में एक पोस्टर दिख रहा है जिस पर ‘फक्कड़ हाउस में ईडी का स्वागत है’ लिखा है।

उपराज्यपाल ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश
दिल्ली सरकार वर्ष 2021 में नई आबकारी नीति लेकर आई थी। जिसके बाद राज्य सरकार पर शराब व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे थे। हालांकि आप ने इन आरोपों का खंडन किया है। इसी बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई से मामले की जांच कराने की सिफारिश की। इसके बाद दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को रद्द कर दिया। सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed