{"_id":"63c07c65b9b92f3a264850e9","slug":"delhi-a-young-man-was-killed-with-a-knife-after-hitting-his-shoulder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : कंधा टकराने पर युवक की चाकू से हत्या, भागते वक्त रिक्शा चालक पर भी हमला... आखिरकार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : कंधा टकराने पर युवक की चाकू से हत्या, भागते वक्त रिक्शा चालक पर भी हमला... आखिरकार गिरफ्तार
Fri, 13 Jan 2023 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Jan 2023 03:02 AM IST
सार
वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहा आरोपी एक रिक्शा चालक से टकरा गया। रिक्शा चालक के विरोध करने पर आरोपी ने उसपर भी चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अशोक विहार इलाके में कंधा टकराने पर पड़ोसी ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहा आरोपी एक रिक्शा चालक से टकरा गया। रिक्शा चालक के विरोध करने पर आरोपी ने उसपर भी चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
दोनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया,जबकि रिक्शा चालक का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिक्शा चालक के बयान पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त 38 वर्षीय अशोक के रूप में हुई है। अशोक एक फैक्टरी में काम करता था। 10 जनवरी की रात करीब 9 बजे वह घर जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 18 साल का रोहित वहां से गुजर रहा था। रोहित का कंधा अशोक के कंधे से टकरा गया। इसको लेकर अशोक ने उसे ठीक से चलने की नसीहत दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
रोहित ने चाकू निकालकर अशोक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद रोहित वहां से भागने लगा। इसी दौरान वह वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र निवासी रिक्शा चालक गणेश से टकरा गया। इस बात पर आरोपी गणेश से उलझ गया। विवाद बढ़ने पर रोहित ने गणेश पर भी चाकू से हमला कर दिया। गणेश के जांघ और प्राइवेट पार्ट पर चाकू लगा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पास के अस्पताल में लेकर गई जहां अशोक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गणेश का इलाज चल रहा है। गणेश ने पुलिस को बताया कि उसने रोहित को अशोक पर हमला करते देखा था। उसके बाद भागने के दौरान उसने उसपर भी हमला किया।