फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: A few hours after kidnapping the innocent was murdered

दिल्ली : अगवा करने के कुछ घंटों बाद कर दी थी मासूम की हत्या, दो गिरफ्तार

Fri, 15 Oct 2021 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Oct 2021 05:44 AM IST
सार

दोनों आरोपी नशे के आदी, हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का किया प्रयास लेकिन नहीं हो पाए सफल। 

विज्ञापन
Delhi: A few hours after kidnapping the innocent was murdered
arrest - फोटो : istock

विस्तार

द्वारका जिले के उत्तम नगर में पांच लाख की फिरौती के लिए मासूम अंकुश कुमार (9) की अगवा कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान उमेश कुमार (20) और नवीन कुमार (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि अगवा करने के चंद ही घंटों बाद दोनों ने मासूम अंकुश की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बाद में उसका शव ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए।

विज्ञापन


पुलिस ने उनकी ही बिल्डिंग से एक प्लास्टिक के कट्टे में शव बरामद कर लिया था। दोनों ने खुलासा किया है कि नशे की लत पूरी करने और रुपयों की जरूरत की वजह से दोनों ने मासूम को अगवा करने की साजिश रची। इसके बाद वारदात को अंजाम दे दिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि 11 अक्तूबर की रात को विद्या विहार निवासी राम दरेश ने अपने नौ साल के बेटे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान अगले ही दिन राम दरेश के मोबाइल पर फिरौती की कॉल आई। बेटे को छोड़ने के एवज में आरोपियों ने पांच लाख की डिमांड की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरौती की कॉल आते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से पुलिस पहले सुकेश्वर पंजीयार के पास पहुंची। उसने बताया कि उसका मोबाइल चोरी हुआ। इसके बाद टीम बिपिन भंडारी नामक शख्स के पास पहुंची। उसने सिमकार्ड चोरी होने की बात की। पुलिस ने बिपिन समेत बाकी छह और मजदूरों को हिरासत में ले लिया। शक के आधार पर उमेश से पूछताछ हुई तो उसने मासूम को अपने साथी नवीन के साथ मिलकर अगवा करने की बात कबूल कर ली।

आरोपी ने बताया कि वह विद्या विहार की निर्माणाधीन इमारत में रहता है। साइट के पास ही पार्क में मासूम अंकुश खेलने आता था। उसका पिता लैबर उपलब्ध करवाता था। उमेश ने बताया कि उसने इमारत में ही रहने वाले अपने दोस्त नवीन के साथ मिलकर मासूम को अगवा करने की योजना बनाई। मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया।


इसके बाद उसकी हत्या कर शव को दूसरी मंजिल पर प्लास्टिक के एक कट्टे में छिपा दिया। पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व सिमकार्ड भी बरामद कर लिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में और लोगों का हाथ है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed