फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi A farm laborer was murdered for abusing abusive words two village accused arrested

दिल्ली: अपशब्द कहने पर हुई थी खेत में मजदूरी करने वाले शख्स की हत्या, गांव के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 10:01 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 25 Apr 2022 10:01 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान पाना मामूरपुर निवासी दीपांशु और अजय उर्फ संजय के रूप में हुई है। रविवार सुबह 6.50 बजे पुलिस को सिंघू बॉर्डर के श्री राम गौशाला के पास खेतों में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना मिली।

विज्ञापन
Delhi A farm laborer was murdered for abusing abusive words two village accused arrested
मजदूर की हत्या में दो लोग गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नरेला इलाके में अपशब्द कहने पर खेत में मजदूरी करने वाले की बीते रविवार हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले की छानबीन करते हुए गांव के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हथौड़े मारकर हत्या करने के बाद लकड़ी, कागज और प्लास्टिक की बोतल डालकर शव को खेत में जला दिया था।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान पाना मामूरपुर निवासी दीपांशु और अजय उर्फ संजय के रूप में हुई है। रविवार सुबह 6.50 बजे पुलिस को सिंघू बॉर्डर के श्री राम गौशाला के पास खेतों में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की है।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त कैलाश पंजियार के रूप में हुई। वह पाना मामूरपुर, नरेला निवासी सुनील के खेत का केयरटेकर था। वह झारखंड के गोड्डा का रहने वाला था और छह साल से यहां काम कर रहा था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त डॉक्टर रिदिमा के देखरेख में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के आस-पास दो संदिग्ध दिखे। दोनों पाना मामूरपुर गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने गुनाह कबूल कर  लिया।

अपमान का बदला लेने के लिए दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ में उन्होंने बताया कि कैलाश ने कुछ दिन पहले उन्हें अपशब्द कह दिया था। दोनों इसका बदला लेना चाहते थे। शनिवार की रात दोनों आरोपियों ने घर पर शराब पी। उसके बाद खेत पर पहुंच कर कैलाश के साथ कहासुनी की। फिर दोनों घर आ गए। पीछे से कैलाश भी वहां पहुंच गया। वहां उनके बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने हथौड़े से कैलाश के सिर पर मारा। कैलाश के अचेत होने पर दोनों उसे लेकर खेत पर पहुंचे और लकड़ियों, कागजों और प्लास्टिक की बोतलों की मदद से शव को जला दिया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने खून से सने कपड़े, हथौड़ा और वारदात में इस्तेमाल ईको कार बरामद कर ली।

आरोपियों के परिवार के सभी सदस्यों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस ने जांच में बताया कि आरोपी के परिवार के अधिकांश सदस्य इलाके के बदमाश हैं। सभी कई हत्या और लूटपाट के मामलों में शामिल हैं। परिवार का एक सदस्य रवि समंदर खत्री के गैंग का सदस्य है और 2011-12 में दिल्ली पुलिस के सिपाही जितेंद्र की हत्या में शामिल रहा है। समंदर खत्री जिले का नामी बदमाश है। गिरफ्तार अजय पर गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। वहीं दीपांशु पर सरोजनी नगर थाने में लूटपाट का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed