{"_id":"63cfec89025e7c29ec7980f9","slug":"delhi-13-routes-of-dtc-buses-changed-for-republic-day-parade-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गणतंत्र दिवस परेड के लिए डीटीसी बसों के 13 मार्ग बदले, सुबह चार बजे से बसों के चलने पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गणतंत्र दिवस परेड के लिए डीटीसी बसों के 13 मार्ग बदले, सुबह चार बजे से बसों के चलने पर पाबंदी
Wed, 25 Jan 2023 11:15 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:15 AM IST
सार
ट्रैफिक पुलिस के निर्देश के मुताबिक दिल्ली परिवहन निगम ने बसों के सुचारू संचालन के लिए इंतजाम किए हैं। इसके तहत विजय पथ, विजय चौक, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, तिलक ब्रिज क्षेत्र में वाहनों को सुबह चार बजे से दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। डीटीसी के 13 मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
विज्ञापन
dtc bus
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में विजय चौक से बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत होगी। कर्तव्य पथ-इंडिया गेट-प्रिंसेस प्लेस गोल चक्कर-तिलक मार्ग-से आगे बहादुर शाह जफर मार्ग-दिल्ली गेट-नेताजी सुभाष मार्ग से होकर परेड लाल किला पहुंचेगी। ऐसे में इन मार्गों पर सुबह चार बजे से ही बसों की आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के निर्देश के मुताबिक दिल्ली परिवहन निगम ने बसों के सुचारू संचालन के लिए इंतजाम किए हैं। इसके तहत विजय पथ, विजय चौक, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, तिलक ब्रिज क्षेत्र में वाहनों को सुबह चार बजे से दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। डीटीसी के 13 मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
विज्ञापन
इन मार्गों पर बसें की जाएंगी डायवर्ट
- शांति पथ से कनॉट सर्कस/नई दिल्ली रेलवे के लिए जाने वाली बसें पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग, अपर रिज रोड, शंकर रोड गोल चक्कर, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड से होकर कनॉट सर्कस जाएंगी। लौटने के दौरान बसें भगत सिंह मार्ग, पेशवा रोड से जाएंगी। इससे 604, 620 और रूट नंबर 680 की सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन
- विनय मार्ग-कनॉट प्लेस और नई दिल्ली जाने वाली बसों के रूट में भी बदलाव रहेगा। इस रूट की बसें भगत सिंह मार्ग और पेशवा रोड होकर लौटेंगी। रूट नंबर 781 की बसें परिवर्तित मार्ग पर चलेंगी।
विज्ञापन
- अरबिंदो मार्ग-लोधी रोड टी प्वाइंट और सफदरजंग रोड से आने जाने वाली बसों के रूट में भी बदलाव किया गया है। इसके लिए बस रूट संख्या 433, 460, 505 और 615 में बदलाव के बाद बसें भगत सिंह मार्ग, पेशवा रोड से होकर गुजरेंगी। अरबिंदो मार्ग से पूर्वी दिल्ली, आईएसबीटी, पुरानी दिल्ली रेलवे के लिए बसों को लोधी रोड टी-प्वाइंट पर मोड़ दिया जाएगा। इसके बाद बसें ओबेरॉय होटल, मथुरा रोड भैरो मार्ग, रिंग रोड आईटीओ फ्लाईओवर, आईजी स्टेडियम, वेलोड्रोम रोड, न्यू रिंग रोड यमुना नदी के समानांतर मोरी गेट तक दोनों दिशा-निर्देश और मोरी गेट पर समाप्त होगी। रूट संख्या 502 की बसें नीला गुंबद से गंतव्य के लिए जाएंगी।
- लोधी कॉलोनी -18 ब्लॉक (चौथा एवेन्यू), मथुरा रोड से गुजरने वाली बसों के मार्ग में भैरो रोड टी-पॉइंट से बदलाव किया जाएगा। बसें रिंग रोड से होकर आईएसबीटी या मोरी गेट पर समाप्त होंगी।
- रिंग रोड से पुरानी दिल्ली और आईएसबीटी की बसों के मार्ग में सुखदेव विहार से बदलाव किया गया है। विकास मार्ग और लक्ष्मी नगर से गुजरने वाली रूट नंबर 272 की बसें राजघाट डिपो पर समाप्त होंगी।
- पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली से मोरी गेट के बीच चलने वाली बसें गोखले मार्ग पर समाप्त होंगी। उत्तरी और पूर्वी दिल्ली से आईएसबीटी के लिए जाने वाली बसें नित्यानंद मार्ग टूरिस्ट सेंटर पर समाप्त होंगी जबकि रूट नंबर 3, 105,112, 113,171, 185, 227ए, 258, 271 और 901 पर चलने वाली बसें चंदगीराम अखाड़ा से होकर अपने मार्ग पर लौटेंगी।
- एयरपोर्ट एक्सप्रेस- 729 और 729बी रूट की बसें धौला कुआं के बाद अपर रिज रोड से होकर शंकर रोड, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड, बुलेवार्ड रोड से होकर आईएसबीटी जाएंगी। तीव मुद्रिका बसें वेलोड्रोम रोड और यमुना के समानांतर रिंग रोड पर चलेंगी।
- पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली से पहाड़गंज, अजमेरी गेट के पास कमला मार्केट पुलिस स्टेशन तक ही जाएंगी। रूट नंबर 85, 85 एक्टेंशन, 100 एक्सटेंशन, 966, 966 एक्सटेंशन, 990, 990ए रूट पर चलने वाली बसें पूसा रोड, देशबंधु गुप्ता रोड से चलकर शिवाजी स्टेडियम तक ही जाएंगी।
- शंकर रोड से कनॉट प्लेस और केंद्रीय टर्मिनल के बीच चलने वाली बसें पार्क स्ट्रीट गोल चक्कर से मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, भगत सिंह मार्ग से शिवाजी स्टेडियम तक जाएंगी। रूट संख्या 810, 944, 970, 970सी, 980 की बसें पार्क स्ट्रीट टी प्वाइंट गोल चक्कर पर समाप्त हो जाएंगी।
- धौला कुआं-सरदार पटेल मार्ग से होकर पूर्वी दिल्ली जाने वाली बसें नई दिल्ली स्टेशन, गेट नंबर-2 पर समाप्त होंगी। रूट नंबर-740 और 740 एक्सटेंशन की बसें धौला कुआं से आगे रिंग रोड पर डायवर्ट कर दी जाएंगी। इसके बाद सराय काले खो, एनएच-24, मदर डेयरी से होती हुई आनंद विहार पहुंचेंगी।
- बस रूट संख्या आरएल-75, आरएल-77, 77ए, 77बी, 77 एक्सटेंशन और आरएल-79 पर चलने वाली बसें धौला कुआं से अपर रिज रोड, शंकर रोड, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां मार्ग से होकर जाएंगी। सभी बसें भगत सिंह मार्ग से लौटेंगी। शंकर रोड से दक्षिणी दिल्ली को जाने वाली बसों के मार्ग भी बदले गए हैं। इसके तहत रूट नंबर-47ए, 408, 410 की बसें वंदे मातरम मार्ग, सिमोन बोलीवर मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, सफदरजंग रोड, लोधी रोड से होकर जाएंगी।