फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: 10-12th class students will get tablets in all NDMC schools

दिल्ली : एनडीएमसी के सभी स्कूलों में 10-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट

Mon, 29 Nov 2021 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
 अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Nov 2021 05:06 AM IST
सार

सरोजनी नगर, नौरोजी नगर और नेताजी नगर में पुनर्विकास प्रस्वाव को मिली मंजूरी। आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए जंगपुरा में 3.14 वर्ग मीटर जमीन होगी आवंटित। 

विज्ञापन
Delhi: 10-12th class students will get tablets in all NDMC schools
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में रविवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) काउंसिल की बैठक हुई। इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जलापूर्ति सहित दूसरे क्षेत्रों से संबंधित 35 प्रस्तावों को मंजूर कर लिया गया। बैठक में दिल्ली-गाजियाबाद मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के लिए जंगपुरा में 3.14 वर्गमीटर भूमि का आवंटन, शिवाजी स्टेडियम के नजदीक बस टर्मिनस और वाणिज्यिक परिसर के निर्माण को भी स्वीकृत कर लिया गया। 

विज्ञापन


स्कूली छात्रों को बड़ा तोहफा देते हुए नवयुग सहित एनडीएमसी के सभी स्कूलों के 10 और 12 के छात्रों को टैबलेट, अटल आदर्श माध्यमिक विद्यालय( हनुमान लेन) को उच्च माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड करने और ग्रेड बी और सी पदों पर नियुक्ति के लिए कर्मचारी चयन आयोग और एजुकेशनल कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड को भी स्वतंत्र एजेंसी के तौर पर शामिल करने को मंजूर कर लिया गया है। वर्ष 2021-22 की खरीद के लिए 6 करोड़ रुपये के प्रस्तावों सहित सरोजनी नगर, नेताजी नगर और नौरोजी नगर में एनबीसीसी की ओर से पुनर्विकास के लिए ले आउट प्रस्तावों को भी मंजूर कर लिया गया है। इससे लुटियंस जोन में विकास कार्यों की रफ्तार में तेजी आएगी।
विज्ञापन


एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि एनडीएमसी के नवयुग सहित सभी स्कूलों में पढ़ने वाले 10, 12वीं के छात्रों के लिए टैबलेट वितरण, अटल आदर्श विद्यालय के अपग्रेडेशन को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही शिवाजी स्टेडियम के नजदीक बस टर्मिनस व  वाणिज्यिक परिसर के निर्माण को मंजूरी। इसके लिए पहले के टेंडर के बजाय अब नए सिरे से इस योजना को लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीएमसी में अब केवल इलेक्ट्रिक वाहनों की ही खरीद होगी। सड़कों की तरह हनुमान मंदिर परिसर, कनॉट प्लेस के चुनिंदा इलाकों में सफाई के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें लगाई जाएंगी। शिवाजी स्टेडियम, नई दिल्ली के पास बस टर्मिनस-सह-वाणिज्यिक परिसर के निर्माण को मंजूरी । 

एसएससी भी एनडीएमसी के लिए कर सकेगी भर्तियां
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि अब नई दिल्ली पालिका परिषद(एनडीएमसी)में ग्रेड बी और सी पदों पर अब
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), मानव संसाधन और विकास मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम भारतीय शिक्षा निगम लिमिटेड (इडीसीआईएल) को भी पहले से स्वीकृत एजेंसी डीएसएसएसबी के तौर पर एनडीएमसी में सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया में स्वतंत्र एजेंसी के तौर पर 
सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया है। इससे लंबे समय तक खाली पड़े पदों पर नियुक्ति के साथ साथ कार्यों की गति में भी तेजी आएगी। 

डीआरसी का होगा गठन, भर्ती नियमों में संशोधन
एनडीएमसी परियोजनाओं की बेहतरी के लिए सुधार और परिणाम आधारित व्यवस्था को लागू करने के लिए राज्य वितरण सुधार समिति (डीआरसी) का गठन किया जाएगा।  एलोपैथी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, दंत चिकित्सा, पशु चिकित्सा और यूनानी संवर्ग के भर्ती नियमों में संशोधन किया जाएगा।


एनडीएमसी के सभी स्टाफ कार होंगे इलेक्ट्रिक
पालिका परिषद की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों (स्टाफ कारों) का उपयोग करते हुए 2021-22 के बजट को बढ़ाया गया है ताकि एनडीएमसी में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा सके। उपाध्यक्ष ने कहा कि इससे न केवल प्रदूषण पर शिकंजा कसेगा बल्कि दिल्ली के पर्यावरण को स्वच्छ और शुद्ध बनाने का भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed