फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delay in Delhi Metro Yellow line services between Samaypur Badli and Vishvavidyalaya

Delhi Metro: येलो लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो, डीएमआरसी ने दी जानकारी

Tue, 21 Jun 2022 01:33 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 21 Jun 2022 01:33 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि येलो लाइन पर समयपुर बदली और विश्वविद्यालय के बीच चलने वाली मेट्रो ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है।

विज्ञापन
Delay in Delhi Metro Yellow line services between Samaypur Badli and Vishvavidyalaya
yellow line metro

विस्तार

दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि येलो लाइन पर समयपुर बदली और विश्वविद्यालय के बीच चलने वाली मेट्रो ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। अन्य लाइनों पर सभी मेट्रो अपने समय से चल रही हैं। बताया गया कि ओवरहेड इक्विपमेंट में कुछ तकनीकी खराबी के कारण देरी हो रही है।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को वॉयलेट लाइन और गुरुवार को ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं बाधित हुई थीं। गुरुवार को ब्लू लाइन पर ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन वायर (ओएचई) से पक्षी के टकराने के बाद तार टूटने के कारण करीब तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बंद रहा था। 
विज्ञापन


इससे पहले 6 जून को ब्लू लाइन पर ही पक्षी के टकराने से ओएचई तार टूटने से यात्रियों को डेढ़ घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया था कि मेट्रो सेवाएं लगातार प्रभावित होने से डीएमआरसी ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि मेट्रो रेल से दिल्ली एनसीआर में बड़ी संख्या में यात्री ऑफिस, कॉलेज या स्कूल आते-जाते हैं। ऐसे में पीक आवर्स हो या फिर सामान्य समय, मेट्रो के समय सारिणी में देरी हो जाने से उन्हें काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed