फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Deemed to be universities permitted to open overseas campuses

अब डीम्ड यूनिवर्सिटी विदेश में खोल सकेंगी कैंपस

Sat, 09 Jan 2021 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Deemed to be universities permitted to open overseas campuses
नई दिल्ली। डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस दर्जा प्राप्त) विदेश में भी अपना कैंपस खोल सकेंगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने संशोधित यूजीसी रेगुलेशन (आईओई डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) 2021 लागू कर दिया है। खास बात यह है कि ऐसे संस्थान भारत के अंदर एक साल में एक ऑफ कैंपस और पांच साल में तीन ऑफ कैंपस खोल सकेंगे।
विज्ञापन

हालांकि ऐसी यूनिवर्सिटी को यूजीसी व केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी। मेडिकल प्रोग्राम के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन से अनुमति लेनी होगी। यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से संशोधित यूजीसी रेगुलेशन (आईओई डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) 2021 को तत्काल प्रभाव से लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये पहला ऐसा रेगुलेशन है जो डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में लागू होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन व डिस्टेंस मोड से दे सकेंगे डिग्री
ऐसे संस्थान ऑनलाइन पाठ्यक्रम के साथ डिग्री की पढ़ाई भी करवा सकेंगे। इसके अलावा डिस्टेंस मोड से पढ़ाई करवाने की भी आजादी होगी। स्नातकोत्तर व रिसर्च प्रोग्राम में पांच सौ छात्र रख सकेंगे। बहुविषयक डिग्री प्रोग्राम, कम से कम पांच स्नातकोत्तर प्रोग्राम शुरू करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 छात्रों पर एक शिक्षक से गुणवत्ता में सुधार
पहले पांच साल तक ऐसे कैंपस में 20 छात्रों पर एक शिक्षक होगा। लेकिन बाद में 10 छात्रों पर एक शिक्षक होगा। इसका मकसद शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। जोकि अंतर्राष्ट्रीय छात्र-शिक्षक अनुपात से अधिक होगा।
60 फीसदी नियमित शिक्षक होंगे
इसके तहत 60 फीसदी नियमित शिक्षकों की भर्ती अनिवार्य होगी। इसमें देशी-विदेशी शिक्षक शामिल हो सकते हैं। संस्थान महज 40 फीसदी शिक्षक ही कांट्रेक्ट पर रख सकेंगे। नियमित शिक्षक होने से गुणवत्ता, शोध में सुधार होगा।

जियो और भारती को भी लाभ
रिलायंस की जियो और एयरटेल की भारती यूनिवर्सिटी को भी इससे लाभ मिलेगा। दरअसल रेगुलेशन में ऐसे संस्थानों को ग्रीन फील्ड वर्ग के तहत नियम व शर्तें लागू की गई हैं। तीन सालों में ग्रीन फील्ड के तहत नियमों व शर्तों को पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed