फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Deadly attack on family in bike dispute

Delhi News: बाइक के विवाद में परिवार पर जानलेवा हमला

Mon, 03 Jul 2023 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on family in bike dispute
दंपती और बेटे को अस्पताल में कराया भर्ती, राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ता हैं पीड़ित
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ोसी व एक बेटे को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंगोलपुरी में रविवार रात बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने तीन बेटों के साथ मिलकर पड़ोसी दंपती और उनके बेटे पर डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ता हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें सफदरजंग में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता और एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश है।
आरोपियों की पहचान दिलेर सिंह और बेटे शेर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान मंगोलपुरी के 'के' ब्लॉक निवासी नरेश (60) शकुंतला (55) और कपिल (37) के रूप में हुई है। नरेश राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ता हैं। रविवार रात करीब 10.54 बजे पुलिस को मंगोलपुरी के 'के' ब्लॉक में एक युवक पर जानलेवा हमला होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को नरेश, शकुंतला और उनके बेटे कपिल अधमरी हालत में मिले। पुलिस ने तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, तीनों को वहां से सफदरजंग रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के बाद घायल कपिल का बयान दर्ज किया। कपिल ने बताया कि वह रोहिणी में रहता है। रात में बाइक से माता-पिता से मिलने आया था। बाइक खड़ी करने को लेकर पड़ोसी दिलेर सिंह और उसके तीन बेटों शेर सिंह, अरमान और सिब्बो से विवाद हो गया। तीनों बाइक खड़ी करने से मना कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर आरोपी घर से डंडे और धारदार हथियार लेकर आए और हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर उसके माता-पिता बाहर आए। आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान वहां काफी लोग जमा हो गए लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन करने के बाद दिलेर सिंह और उसके बेटे शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों परिवारों में 2018 से दुश्मनी चल रही है। मंगोलपुरी थाने में दो मामले दर्ज हैं। आरोपी परिवार ने नरेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed