फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Deadly attack on Excise Department's constable and informer

आबकारी विभाग के सिपाही और मुखबिर पर जानलेवा हमला

Mon, 22 Mar 2021 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Excise Department's constable and informer
नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में शराब की खेप पकड़ने गए आबकारी विभाग के एक सिपाही और मुखबिर पर शराब तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर सिपाही और मुखबिर से पैसे और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। गश्त करते वहां पहुंचे स्थानीय थानेे के सिपाही ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस एक हमलावर सागर को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

घायल सिपाही ब्रजेश पांडेय आबकारी विभाग में कार्यरत है। एक मुखबिर ने उसे बिंदापुर पॉकेट चार स्थित श्मशान घाट के पास अवैध शराब की खेप आने की जानकारी दी। शनिवार रात करीब 11 बजे वह मुखबिर के साथ शराब की खेप के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक महिला को इस बात की भनक लग गई। वह शोर मचाने लगी और सिपाही को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। शोर शराबे के बीच चार-पांच युवक वहां पहुंचे और ब्रजेश पांडेय और मुखबिर की पिटाई शुरू कर दी। सिपाही ने अपनी पहचान भी बताई, लेकिन हमलावर उसकी हत्या करने की धमकी देने लगे। इसके बाद हमलावरों ने सिपाही और मुखबिर से नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। इसी दौरान डाबड़ी थाने के कांस्टेबल किशन गश्त करते हुए वहां पहुंचे, जिन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed