{"_id":"6142438e8ebc3e7444391d53","slug":"dda-approves-transit-camp-will-be-built-for-crpf-2068-families-will-get-ews-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए ने दी मंजूरी: सीआरपीएफ के लिए बनेगा ट्रांजिट कैंप, 2068 परिवारों को मिलेगी ईडब्ल्यूएस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए ने दी मंजूरी: सीआरपीएफ के लिए बनेगा ट्रांजिट कैंप, 2068 परिवारों को मिलेगी ईडब्ल्यूएस की सुविधा
Thu, 16 Sep 2021 12:33 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:33 AM IST
सार
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने जुलाई में हुई बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूर किया था। इसके बाद आम जनता से आपत्तियां और सुझाव मंगवाए थे, अब इसे आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय को विचार के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
dda
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में सीआरपीएफ जवानों की सुविधा के लिए ट्रांजिट कैंप का निर्माण किया जाएगा। जवानों की तैनाती के दौरान सहूलियत के लिहाज से भवभूति मार्ग पर 1.94 एकड़ में गतिविधियां विकसित की जाएगी। इस भूमि में मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों के लिए डिस्ट्रिक्ट पार्क का विकास दूसरे सार्वजनिक/अर्ध-सार्वजनिक सुविधाओं में तब्दील किया जाएगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए)की बैठक में ट्रांसफरेबल डवलपमेंट राइट्स, ईडब्लयूएस फ्लैट, मल्टीलेवल पार्किंग सहित अन्य पहलुओं पर निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने जुलाई में हुई बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूर किया था। इसके बाद आम जनता से आपत्तियां और सुझाव मंगवाए थे, अब इसे आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय को विचार के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
3000 से अधिक ईडब्ल्यूएस फ्लैट जल्द होंगे तैयार
दिल्ली विकास प्राधिकरण की तरफ से ईडब्ल्यूएस आवासों के निर्माण के लिए एक योजना बनाई गई। इसके तहत ए-14 कालकाजी एक्सटेंशन में निर्माणाधीन 3024 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण पूरा होने वाला है। करीब 93 कार्य पूरा हो चुके हैं, बाकी के अक्तूबर 2021 तक पूरा होने की संभावना है। लाभार्थियों को अंशदान के रूप में 1,12,000 रुपये के भुगतान पर ईडब्ल्यूएस फ्लैट आबंटित किए जाएंगे। प्राधिकरण की ओर से अपनाई नीति के डीयूएसआईबी नीति के मुताबिक 5 वर्ष तक के रख रखाव के लिए 30,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
ईदगाह रोड पर बनेगी मल्टीलेवल कार पार्किंग
पार्किंग की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण ने ईदगाह रोड (जोन-ए, चार दीवारी शहर को छोड़) मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 2.6 हेक्टेयर भूमि का उपयोग आवासीय से परिवर्तित कर परिवहन सुविधाएं विकसित करने के लिए मंजूरी दी गई है। आपत्तियां जल्द ही मंत्रालय को भेजी जाएंगी।
मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण से मेट्रो फेज-4 के नबी करीम मेट्रो स्टेशन से आवागमन करने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी। नबी करीम इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन के साथ इस पार्किंग को एकीकृत करने के लिए भूमि उपयोग में परिवर्तन का आग्रह किया गया है।
ई वाहनों की चार्जिंग के लिए तलाशे जा रहे हैं विकल्प
प्राधिकरण ने डीडीए फ्लैटों में बदलाव अनुमति, नियमितीकरण के लिए नीति और प्रक्रिया में संशोधन को मंजूरी दे दी है। आपसीवाद-विवाद और अदालती मामलों में बढ़ोतरी की शिकायतों के बाद सामान्य स्थानों तक पहुंच, छत, बगैर अनुमति सोलर पैनल लगाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट के प्रावधान को मंजूरी देने पर भी सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। शिकायतों, अनुरोध के समाधन के लिए डीडीए के मुख्य वास्तुकार की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है।
2068 परिवारों को मिलेगी ईडब्ल्यूएस की सुविधा
जेजे कलस्टर को विस्थापित करने के लिए 20,460 वर्गमीटर में भूमि खाली की गई जमीन सहित जवाहर लाल कैंप, नवजीवन कैंप से अतिक्रमण को हटाकर ‘स्वस्थाने स्लम पुनर्वास परियोजना की निजी-सार्वजनिक (पीपी) मोड पर शुरुआत की जाएगी।
इसके अलावा प्राधिकरण की दो परियोजनाओं के जे.जे. निवासियों के पुनर्स्थापन को भी मंजूरी दे दी गई। इनमें जी पी ब्लॉक (पीतमपुरा), कोहाट एनक्लेव (पीतमपुरा) और गोल्डन पार्क (रामपुरा) में रह रहे 2068 परिवारों को भलस्वा में प्रस्तावित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में रहने की सुविधा दी जाएगी।
2700 परिवारों के लिए भूमिहीन कैंप की होगी दोबारा स्थापना
प्राधिकरण ने ए-14, कालकाजी एक्सटेंशन में निर्मित ई.डब्ल्यू.एस आवासों में लगभग 2700 परिवारों वाले भूमिहीन कैंप नामक एक जे.जे.समूह को पुन:स्थापित करने की अनुमति दी है। गोविंदपुर, कालकाजी में तीन जे.जे. क्लस्टर नामत: जवाहरलाल कैंप, नवजीवन कैंप एवं भूमिहीन कैंप में लगभग 8461 झुग्गियां हैं। पहले चरण में सामुदायिक केंद्र स्थल के लिए निर्धारित लगभग 3.068 हेक्टेयर माप वाली भूमि पर 3000 ई.डब्ल्यू.एस. आवासों का निर्माण किया गया था। 3.068 हेक्टेयर के माप वाली समान (समकक्ष) भूमि की दो सड़कों अर्थात् गुरु रवि दास रोड और गोविंदपुरी रोड के क्रॉस सेक्शन पर अदला-बदली की गई।