फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DCW asked, why women SHO not in any police station in Delhi

महिला आयोग ने पूछा, दिल्ली के किसी भी थाने में क्यों नहीं महिला एसएचओ

Wed, 17 Mar 2021 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
DCW asked, why women SHO not in any police station in Delhi
नई दिल्ली। राजधानी के 178 में से किसी भी थाने में महिला प्रभारी नहीं है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने इसका कारण पूछते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। नोटिस पर जवाब देने के लिए दिल्ली पुलिस को 19 मार्च तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

डीसीडब्ल्यू की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, विभिन्न रिपोर्टों से संज्ञान में आया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के किसी भी थाने में स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) पद पर कोई भी महिला तैनात नहीं है। यह जानकारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और स्तब्ध करने वाली है। दिल्ली पुलिस में महिलाओं को समान अधिकार मिलना बेहद जरूरी है। खासकर कमला मार्केट जैसे थाने का प्रभारी तो महिला को ही होना चाहिए, जिसमें जीबी रोड जैसा संवेदनशील इलाका आता है।
विज्ञापन

डीसीडब्ल्यू ने बयान में आगे कहा कि फोर्स में महिलाओं को 33 प्रतिशत स्थान सुनिश्चित करने का नियम है, लेकिन उनकी सहभागिता काफी कम है। योग्य महिला अधिकारियों को चिह्नित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। डीसीडब्ल्यू ने निरीक्षक रेंक वाले पुरुष और महिला अधिकारियों का ब्यौरा मांगा है। इसमें वर्तमान तैनाती और संस्तुत पदों की संख्या बतानी होगी। डीसीडब्ल्यू ने पूछा है कि उच्च पदों पर महिला अधिकारियों की संख्या बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? डीसीडब्ल्यू का मानना है कि पुलिस में महिला अधिकारियों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed