फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Daughter used to send money from America, nurse used to withdraw with partner

बेटी विदेश से मां को भेजती थी पैसे, नर्स निकाल लेती थी, गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2020 04:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
Daughter used to send money from America, nurse used to withdraw with partner
आरोपी नर्स और उसका साथी... - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के पॉश इलाके पंचशील पार्क में रहने वाली कैंसर पीड़ित वृद्धा के बैंक खाते में अमेरिका में काम करने वाली उनकी बेटी रकम जमा करती थी। यहां पर वृद्धा की देखभाल करने वाली नर्स अपने साथी के साथ एटीएम से पैसे निकालकर वृद्धा को धोखा दे रही थी।

विज्ञापन


वृद्धा की शिकायत पर हौजखास थाना पुलिस ने आरोपी नर्स और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुछ कैश और खरीदा गया सामान भी बरामद हुआ है।

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार 80 वर्षीय वृद्धा जसजीत ने 12 सितंबर को हौजखास पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम चोरी कर खाते से 5.5 लाख रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर थानाध्यक्ष अक्षय कुमार, एसआई विशाल तिवारी, सिपाही वेद व आंनद की टीम ने जांच शुरू कर बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई। पता चला कि सारा पैसा एटीएम के जरिए कई बार में निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के एटीएम बूथों की सीसीटीवी फुटेज जांचने पर पता चला कि जींद, हरियाणा निवासी राजा (28) नाम का युवक पैसे निकाल रहा है। राजा, वृद्धा के घर में नर्स/केयरटेकर का काम करने वाली सोनू देवी (28) निवासी मुनिरका का मित्र है।

सोनू देवी ने वृद्धा के यहां तीन महीने तक काम किया और कुछ दिन पहले नौकरी छोड़ दी थी। एसआई विशाल तिवारी की टीम ने सोनू देवी और राजा को बीते सोमवार को मुनिरका से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से वृद्धा का एटीएम कार्ड, कुछ कैश व निकाले गए पैसों से खरीदे गए टीवी, फ्रीज, इनवर्टर, जूसर, मोबाइल आदि बरामद किए। सामान राजा के जींद स्थित घर से बरामद किया गया।

अमेरिका में व्यवसायी है बेटी
वृद्धा जसजीत के पति की काफी पहले मौत हो चुकी है। उनकी बेटी अमेरिका में रहती है और वहां बड़ी व्यवसायी है। वृद्धा व उनकी बेटी का संयुक्त बैंक खाता है। बेटी अमेरिका से खाते में पैसे डालती थी। जब उसे खाते से बार-बार पैसे निकाले जाने का पता लगा कि उसने यह बात अपनी मां को बताई। इसके मां ने पुलिस से शिकायत की। आरोपी राजा भी उनके घर में काम कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed