फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Data entry operators spy wire linked to Pakistan

Espionage Case : डाटा एंट्री ऑपरेटर की जासूसी के तार पाकिस्तान से जुड़े, और भी खुलासे

Thu, 09 Feb 2023 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 04:06 AM IST
विज्ञापन
Data entry operators spy wire linked to Pakistan
demo pic...

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार केंद्रीय वित्त मंत्रालय का डाटा एंट्री ऑपरेटर सुमित की गिरफ्तारी के मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। दिल्ली पुलिस की मिली व्हाट्सएप व बाइनेंस कंपनी की रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। गुप्त सूचनाएं लेने वाली युवती पाकिस्तान में थी। वह भारतीय नंबर को पाकिस्तान में चलाकर सुमित से गुप्त सूचनाएं ले रही थी। सुमित ने युवती को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के 1000 से ज्यादा गुप्त कागजात भेजे थे। इन कागजात पर सीक्रेट लिखा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर पूछा है कि सुमित ने पाकिस्तान जो गुप्त कागजात भेजे हैं, वह कितने संवेदनशील हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ऑपरेटर की अस्थायी नौकरी करने वाले सुमित को 18 जनवरी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अपराध शाखा के पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि व्हाट्सएप की रिपोर्ट से पता लगा कि सुमित से गुप्त कागजात लेने वाली युवती भारतीय नंबर इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के व्हाट्सएप से डाटा रिकवर कर लिया है।
विज्ञापन


10 लोगों ने पाकिस्तान से भेजे थे पैसे
गुप्त कागजात देने के बदले सुमित के खाते में पेटीएम से करीब 70 हजार रुपये भेजे गए थे। सुमित को करीब 11 से ज्यादा जगह से उसके बैंक खाते में पैसे पेटीएम किए गए। 10 लोगों ने पाकिस्तान से पैसा भेजा है, जबकि एक व्यक्ति ने दिल्ली से सुमित के बैंक खाते में पेटीएम के जरिए पैसा भेजा है। दिल्ली पुलिस केंद्रीय वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। यूएसडीआई एक करेंसी बेचने वाली कंपनी है। जब कोई बिटकॉइन वर्चुअल करेंसी खरीदता है तो उसे बाइनेंस कंपनी में खाता खोलना होता है। उसे बिटकॉइन खरीदने के लिए कंपनी की यूएसडीआई करेंसी खरीदने होती है। सभी लोगों ने बिटकॉइन खरीदने के लिए यूएसडीआई करेंसी खरीदी। इसके बदले जो रकम दी गई वह सुमित के खाते में पेटीएम के जरिए भेजी गई। सुमित के खाते में कुल 70 हजार रुपये आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक प्रोफाइल में संस्थानों का नाम लिखने वालों को बनाते थे निशाना
दिल्ली पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई जासूसी के लिए ऐसे लोगों को टारगेट करती थी जो अपने फेसबुक प्रोफाइल में संस्थान का नाम लिखते थे। सुमित ने प्रोफाइल में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार लिखा हुआ था। आईएसआई ने युवती के जरिये सुमित को फंसाया। युवती ने पहले मैंसेजर पर सुमित को मैसेज भेज दिया। जल्दी ही दोनों में दोस्ती हो गए और एक दूसरे के नंबर शेयर कर लिए। इसके बाद सुमित युवती से अश्लील वीडियो कॉल करने लग गया। सुमित ने युवती को हजारों वीडियो कॉल कर रखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed