{"_id":"6269d26d4920c01a6077f70b","slug":"cyber-cell-arrested-a-man-over-online-fraud-of-3000-crores-with-chinese-links","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा: चीनी लिंक वाले 3000 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा, साइबर सेल ने एक किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजा: चीनी लिंक वाले 3000 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा, साइबर सेल ने एक किया गिरफ्तार
Thu, 28 Apr 2022 05:01 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 28 Apr 2022 05:01 AM IST
सार
आरोपी पश्चिम बंगाल का 35 वर्षीय मंजरुल इस्लाम है। यूपी साइबर सेल के एसपी त्रिवेेणी सिंह ने बताया कि गिरोह लोगों को पार्ट टाइम नौकरियों का झांसा देता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर सेल ने बुधवार को तीन हजार करोड़ रुपये के ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा किया। इसका संबंध चीन से है। इस सिलसिले में पुलिस ने नोएडा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यूपी साइबर सेल के एसपी त्रिवेेणी सिंह ने बताया कि गिरोह लोगों को पार्ट टाइम नौकरियों का झांसा देता था। गिरोह के लोग बताते थे कि बड़ी कंपनियों में नौकरी दिला सकते हैं और साथ ही वे धनराशि निवेश पर अच्छा रिटर्न दिलाने का भी सपना दिखाते थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नोएडा साइबर पुलिस के अधिकारियों ने इस गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी बरेली में 2 लाख रुपये के ऑनलाइन फ्रॉड के सिलसिले में की गई है।
विज्ञापन
आरोपी पश्चिम बंगाल का 35 वर्षीय मंजरुल इस्लाम है। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे ही कई और मामलों का पता लगा है। गिरोह के लोग पीड़ितों के खाते से पैसे निकालकर यूपीआई आईडी के जरिये क्रिप्टोवॉलेट में ट्रांसफर कर देते थे। यह क्रिप्टो वॉलेट चीन, मलयेशिया और वियतनाम से संचालित होते थे।
उन्होंने बताया कि पार्ट टाइम नौकरी दिलाने और निवेश के नाम पर फ्रॉड करने के लिए गैंग लोगों को एसएमएस और व्हाट्स एप संदेश भेजता था। यह संदेश चीन में मौजूद सर्वर के जरिए भेजे जाते थे। उन्होंने बताया कि साइबर सेल ने पता लगाया है कि ठगी गई राशि को चीन में निकाल लिया गया है। इस मामले में जांच जारी है।