फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Curfew imposed in Delhi from tonight till next monday morning amidst corona cases

दिल्ली में सख्ती: बिगड़ते हालात के बीच बड़ा फैसला, आज रात से अगले सोमवार तक लॉकडाउन

Mon, 19 Apr 2021 05:11 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 19 Apr 2021 05:11 PM IST
सार

दिल्ली में आज रात से लेकर अगले सोमवार सुबह तक लॉकडाउन। बढ़ते कोरोना मामलों के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला। केजरीवाल बोले अगर स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई तो बहुत बड़ी त्रासदी हो जाएगी।

विज्ञापन
Curfew imposed in Delhi from tonight till next monday morning amidst corona cases
दिल्ली में कर्फ्यू - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और बिगड़ते हालात के बीच बड़ा फैसला लिया गया है। सप्ताहांत में लगाए जाने वाले कर्फ्यू के बजाय अब दिल्ली में आज रात से लेकर अगले सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाएं, खाद्य और मेडिकल सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। शादी-विवाह में 50 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति होगी। इसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे।
विज्ञापन


राजधानी में कोरोना की हालत पर उन्होंने कहा कि एक लाख टेस्ट दिल्ली में रोज हो रहे हैं। हमने टेस्ट और मौत के आंकड़ों को नहीं छुपाया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था कोलैप्स होने की कगार पर पहुंच गई है। अगर यह चरमरा गई तो बहुत बड़ी त्रासदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





केजरीवाल ने कहा कि बीते 24 घंटों में करीब 23,500 कोरोना मामले सामने आए हैं। पिछले तीन-चार दिनों में हर रोज करीब 25 हजार केस मिल रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट और इनफेक्शन बढ़ गए हैं। अगर एक दिन में इतने मरीज मिलेंगे को पूरी व्यवस्था चरमरा जाएगी। बेड की भी भारी कमी हो गई है। 
 
मालूम हो कि राजधानी दिल्ली में कोरोना हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में 24 घंटे में लगभग 25,500 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर की रफ्तार 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत पहुंच गई है।


दिल्ली सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजधानी में बेड बढ़ाने की मांग भी की गई है। अगले कुछ दिनों में राजधानी को छह हजार ऑक्सीजन बेड मिल जाएंगे। केजरीवाल ने कहा था कि अभी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने की गति जारी है। ज्यादा चिंता की बात यह है कि पॉजिटिविटी रेट 30 प्रतिशत बढ़ गया है। 

पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गया है। कोरोना के लिए जो बेड रिजर्व है वह काफी तेजी से खत्म हो रहे हैं। आईसीयू बेड की दिल्ली में कमी हो गई है। 100 से भी कम आईसीयू बेड खाली हैं। ऑक्सीजन की भी दिल्ली में काफी कमी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में लॉकडाउन: क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, जानें इससे जुड़ी 10 जरूरी बातें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed