{"_id":"607d1ab7b3e8ec23b0397428","slug":"curfew-imposed-in-delhi-from-tonight-till-next-monday-morning-amidst-corona-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सख्ती: बिगड़ते हालात के बीच बड़ा फैसला, आज रात से अगले सोमवार तक लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सख्ती: बिगड़ते हालात के बीच बड़ा फैसला, आज रात से अगले सोमवार तक लॉकडाउन
Mon, 19 Apr 2021 05:11 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 19 Apr 2021 05:11 PM IST
सार
दिल्ली में आज रात से लेकर अगले सोमवार सुबह तक लॉकडाउन। बढ़ते कोरोना मामलों के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला। केजरीवाल बोले अगर स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई तो बहुत बड़ी त्रासदी हो जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली में कर्फ्यू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और बिगड़ते हालात के बीच बड़ा फैसला लिया गया है। सप्ताहांत में लगाए जाने वाले कर्फ्यू के बजाय अब दिल्ली में आज रात से लेकर अगले सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाएं, खाद्य और मेडिकल सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। शादी-विवाह में 50 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति होगी। इसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे।
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना की हालत पर उन्होंने कहा कि एक लाख टेस्ट दिल्ली में रोज हो रहे हैं। हमने टेस्ट और मौत के आंकड़ों को नहीं छुपाया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था कोलैप्स होने की कगार पर पहुंच गई है। अगर यह चरमरा गई तो बहुत बड़ी त्रासदी हो सकती है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि बीते 24 घंटों में करीब 23,500 कोरोना मामले सामने आए हैं। पिछले तीन-चार दिनों में हर रोज करीब 25 हजार केस मिल रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट और इनफेक्शन बढ़ गए हैं। अगर एक दिन में इतने मरीज मिलेंगे को पूरी व्यवस्था चरमरा जाएगी। बेड की भी भारी कमी हो गई है।
It has been decided to impose a lockdown in Delhi, from 10 pm tonight to 6 am next Monday (26th April): Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/hBB2qXpxpM
— ANI (@ANI) April 19, 2021
मालूम हो कि राजधानी दिल्ली में कोरोना हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में 24 घंटे में लगभग 25,500 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर की रफ्तार 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत पहुंच गई है।
दिल्ली सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजधानी में बेड बढ़ाने की मांग भी की गई है। अगले कुछ दिनों में राजधानी को छह हजार ऑक्सीजन बेड मिल जाएंगे। केजरीवाल ने कहा था कि अभी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने की गति जारी है। ज्यादा चिंता की बात यह है कि पॉजिटिविटी रेट 30 प्रतिशत बढ़ गया है।
पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गया है। कोरोना के लिए जो बेड रिजर्व है वह काफी तेजी से खत्म हो रहे हैं। आईसीयू बेड की दिल्ली में कमी हो गई है। 100 से भी कम आईसीयू बेड खाली हैं। ऑक्सीजन की भी दिल्ली में काफी कमी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में लॉकडाउन: क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, जानें इससे जुड़ी 10 जरूरी बातें