फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CUET UG: Opportunity to fill the application form till 31st May

सीयूईटी यूजी : 31 मई तक आवेदन पत्र भरने का अवसर

Sat, 28 May 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
CUET UG: Opportunity to fill the application form till 31st May
नई दिल्ली। विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी यूजी)-2022 की ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की विंडो दोबारा खोल दी गई है। छात्रों की मांग पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऑनलाइन आवेदन पत्र विंडो दोबारा खोलने का फैसला लिया है। अब छात्र 31 मई रात नौ बजे तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। जिन छात्रों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र नहीं भरा है, उनके पास भी विकल्प है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने बताया कि छात्रों की मांग पर यह फैसला लिया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय, डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के अलावा कई स्टेट यूनिवर्सिटी ने भी स्नातक प्रोग्राम में इसी सीयूईटी यूजी 2022 की मेरिट स्कोर से दाखिला सीट देने का फैसला लिया है। अभी तक 11 लाख से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे हैं। छात्र सीयूईटी यूजी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा cuet-ug@nta. ac. in पर ईमेल करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed