{"_id":"5f6a5a068ebc3edf1b66529b","slug":"crook-arrested-ashram-news-noi537963049","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राज्यों में वांछित बदमाश स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा, पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन राज्यों में वांछित बदमाश स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा, पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने का किया प्रयास
Wed, 23 Sep 2020 04:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 04:30 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी में वांछित बदमाश रियाजुद्दीन उर्फ जफर उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गंभीर आपराधिक वारदात के 45 से ज्यादा केस दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट भी लगा हुआ है।
विज्ञापन
कोविड-19 के चलते जेल से बाहर आने के बाद आरोपी दिल्ली व एनसीआर में ताबड़तोड़ वारदात करने लगा था। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से सात कारतूस, .32 बोर की स्वचालित पिस्टल और सिंगल शूट पिस्टल बरामद की गई है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार, सेल में तैनात एएसआई सतेन्द्र कुमार को सूचना मिली थी कि मार्च में जमानत पर जेल से बाहर आया बदमाश मुस्तफाबाद निवासी रियाजुद्दीन अपने साथियों के साथ दिल्ली में ताबड़तोड़ वारदात कर रहा है।
विज्ञापन
एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार त्यागी, एसआई विकासदीप त्यागी व राहुल खोखर की टीम ने वजीराबाद रोड से 18 सितंबर को रियाजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने का प्रयास किया था। आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
रियाजुद्दीन ने 2017 में छह साथियों के साथ सहारनपुर में 25 लाख रुपये लूट लिए थे। इसके बाद बिजनौर में पेट्रोल पंप लूटने का प्रयास किया। रियाजुद्दीन व उसका एक साथी मौके पर ही पकड़े गए थे। ये जनवरी, 2019 तक जेल में रहा, फिर जमानत पर छोड़ दिया गया।
दिल्ली आकर इसने अपना गिरोह बनाया और दिल्ली व गाजियाबाद में सुबह के समय घूमने वाले लोगों को लूटने लगे। अगस्त, 2019 में ये फिर गिरफ्तार हुआ था। मार्च, 2020 में जेल से बाहर आने के बाद फिर गिरोह बनाकर वारदात करने लगा।