{"_id":"61eb50b45c8ddd42e3154be8","slug":"suspected-of-misbehaving-with-wife-man-attacked-on-the-eye-of-the-driver-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : पत्नी से बदसलूकी के शक में चालक की आंख में सुआ घोंपा, मुख्य आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली : पत्नी से बदसलूकी के शक में चालक की आंख में सुआ घोंपा, मुख्य आरोपी फरार
Sat, 22 Jan 2022 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Jan 2022 06:02 AM IST
सार
मुख्य आरोपी साथी के साथ फरार, लोगों ने नाबालिग समेत दो को पकड़कर पीटा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
राजौरी गार्डन इलाके में एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालक की आंख में सुआ घोंपकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी साथी के साथ फरार हो गया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने दो हमलावरों को दबोचकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
दोस्तों ने ई-रिक्शा चालक को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों हमलावरों को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक के दोस्त के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक नाबालिग है जबकि दूसरे की पहचान निलोठी निवासी अनुज के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार शाम सात बजे पुलिस को गुरु गोविंद सिंह अस्पताल से एक युवक की आंख में सुआ घोंपे जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन