फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rohini Court Shootout: Tillu along with Bali hatched a conspiracy to kill Gogi

रोहिणी कोर्ट शूटआउट : टिल्लू ने बाली के साथ मिलकर रची थी गोगी की हत्या की साजिश

Mon, 04 Oct 2021 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Oct 2021 04:07 AM IST
सार

पुलिस पूछताछ में ताजपुरिया ने किया खुलासा। मंडोली जेल में लिखी गई पटकथा। दोस्त की हत्या का बदला लेना था मकसद। पश्चिमी यूपी के गैंगस्टर सुनील राठी का नहीं है हाथ।

विज्ञापन
Rohini Court Shootout: Tillu along with Bali hatched a conspiracy to kill Gogi
Rohini Court Delhi Shootout - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के टॉप-10 गैंगस्टरों की सूची में शामिल रहे जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या की साजिश टिल्लू ताजपुरिया ने दूसरे गैंगस्टर नवीन बाली के साथ मिलकर रची थी। मंडोली जेल में कोर्ट खुलने के समय हत्याकांड की पटकथा लिखी गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर सुनील राठी इस साजिश में शामिल नहीं था। यह खुलासा टिल्लू ताजपुरिया ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों के सामने किया है। रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले में अपराध शाखा टिल्लू को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। अब पुलिस नवीन बाली को भी पूछताछ के लिए रिमांड पर लेकर आएगी।

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, टिल्लू ने पूछताछ में बताया कि उसने जितेंद्र की हत्या की साजिश नवीन बाली के साथ मंडोली जेल रची थी। टिल्लू ने बताया कि वह काफी समय से गोगी की हत्या करना चाहता था, मगर मौका नहीं मिल रहा था। इससे पहले पानीपत में भी हत्या की साजिश रची गई। इसके लिए कई बार रेकी की गई थी। जितेंद्र ने वर्ष 2015/16 में उसके दोस्त की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इसलिए वह जितेंद्र को खत्म करना चाहता था। कोरोना काल के बाद जब कोर्ट में कैदियों की व्यक्तिगत रूप से पेशी होना शुरू हुई थी तो उसने गोगी की हत्या की साजिश रची। रोहिणी शूटआउट में गैंगस्टर सुनील राठी का कोई हाथ नहीं है। रोहिणी कोर्ट में मारा गया शूटर राहुल पहले सुनील राठी के लिए काम करता था। सुनील की भाभी ने जब चुनाव लड़ा था तो उसके बाद राहुल ने उसका गिरोह छोड़ दिया था। इसके बाद वह टिल्लू के गिरोह में आ गया था। राहुल से उसकी मुलाकात करीब डेढ़ वर्ष पहले लोकेश के जरिए हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मंडोली जेल का डंप डाटा उठाया
अपराध शाखा ने मंडोली जेल का डंप डाटा हुआ है। उससे पता चला है कि जितेंद्र ने किस-किस को कॉल की थी। जितेंद्र ने मंडोली जेल के किसी कर्मचारी अधिकारी के फोन का तो इस्तेमाल नहीं किया था? हालांकि, टिल्लू मंडोली जेल में मोबाइल का इस्तेमाल करने की बात से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed